कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार समिति का किया गठन

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार समिति का किया गठन
  • मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023
  • कांतिलाल भूरिया को मिली चुनावी प्रचार की कमान
  • कांग्रेस की चुनाव प्रचार कमेटी

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार समिति के गठन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कमेटी का अध्यक्ष पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया को बनाया है। भूरिया दिग्गज आदिवासी नेता माने जाते है। जिनका मध्यप्रदेश के अनुसूचित जनजाति मतदाताओं के बीच मजबूत पकड़ है। इसी को ध्यान में रखते हुए भूरिया को ये कमान सौंपी है, तांकि एसटी मतदाताओं का लाभ पार्टी को मिल सकें है।

सूची में पूर्व सीएम कमलनाथ व राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह के साथ नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह,सुरेश पचौरी, अरूण यादव के अलावा कुल 32 लोगों के नाम शामिल है। साथी ही प्रचार अभियान की इस समिति में कांग्रेस के प्रदेश संगठन के सभी अध्यक्षों को सदस्य बनाया गया है। सूची को कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी किया गया है।

Created On :   1 Aug 2023 5:29 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story