हार पर महामंथन: MP में करारी हार पर कांग्रेस का महामंथन, कमलनाथ ने एग्जिट पोल पर उठाए सवाल- 'माहौल बनाने के लिए था'

MP में करारी हार पर कांग्रेस का महामंथन, कमलनाथ ने एग्जिट पोल पर उठाए सवाल- माहौल बनाने के लिए था
  • एमपी में कांग्रेस की जबरदस्त हार
  • करारी हार पर सुबह 11 बजे से कांग्रेस कार्यालय में बैठक

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को जबरदस्त हार मिली है। भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर से यहां कमल खिलाने में सफल रही है। 230 विधानसभा सीटों वाले इस राज्य में बीजेपी ने 163 सीट जीतकर इतिहास रच दिया है। जबकि कांग्रेस को पिछली बार से कई सीटों का नुकसान हुआ है और महज 230 विधानसभा सीटों में से 66 सीटों पर ही जीत हासिल कर पाई है जो काफी निराशाजनक प्रदर्शन है। कांग्रेस का निराशाजनक प्रदर्शन देख कर पार्टी ने आज सभी उम्मीदवारों को भोपाल स्थित कांग्रेस मुख्यालय बुलाया है। जहां हार की समीक्षा की जाएगी।

जानकारी के लिए बता दें कि, ये बैठक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने बुलाई है। खबरें ये भी हैं कि, हार के सही कारणों का पता लगाकर एवं उसकी रिपोर्ट तैयार कर दिल्ली आलाकमान के पास भेजा जाएगा। जहां कांग्रेस नेता राहुल गांधी, सोनिया गांधी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समीक्षा बैठक करेंगे।

Live Updates

  • 5 Dec 2023 6:52 AM GMT

    एग्जिट पोल तो माहौल बनाने के लिए था- कमलनाथ

    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा, "कुछ विधायक मुझसे आज मिले और उन्होंने कहा कि उन्हें उनके गांव में ही 50 वोट मिले, तो ये कैसे हो सकता है। एग्जिट पोल तो माहौल बनाने के लिए था।"

  • 5 Dec 2023 4:34 AM GMT

    कांग्रेस आलाकमान भी करेगा हार की समीक्षा

    जानकारी के लिए बता दें कि, ये बैठक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने बुलाई है। खबरें ये भी हैं कि, हार के सही कारणों का पता लगाकर एवं उसकी रिपोर्ट तैयार कर दिल्ली आलाकमान के पास भेजा जाएगा। जहां कांग्रेस नेता राहुल गांधी, सोनिया गांधी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समीक्षा बैठक करेंगे।

  • 5 Dec 2023 4:33 AM GMT

    सुबह 11 बजे कांग्रेस का महामंथन

    कांग्रेस पार्टी को एमपी विधानसभा चुनाव के नतीजों में करारी शिकस्त मिली है। पार्टी ने 230 विधानसभा सीटों में से महज 66 सीटों पर जीत हासिल की है जो निराशाजनक प्रदर्शन माना जा रहा है। अब इसी को देखते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने आज यानी 5 दिसंबर सुबह 11 बजे भोपाल स्थित कांग्रेस कार्यालय में बैठक बुलाई है जहां हार की समीक्षा होनी है।

Created On :   5 Dec 2023 4:29 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story