विधानसभा चुनाव 2025: कांग्रेस सांसद और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का बिहार दौरा , छात्रों और महिलाओं से करेंगे संवाद

कांग्रेस सांसद और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का बिहार दौरा , छात्रों और महिलाओं से करेंगे संवाद
  • कांग्रेस सांसद राहुल गांधी गया के हवाईअड्डे पहुंचे
  • भारत की सेना के शौर्य का विरोद्ध कर रहे हैं गांधी- गिरिराज सिंह
  • माउंटेन मैन दशरथ मांझी के गांव पहुंचे राहुल गांधी

डिजिटल डेस्क, गया। लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अपने एक दिवसीय बिहार दौरे पर गया के हवाईअड्डे पहुंचे। जहां उनके समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। राहुल गांधी के बिहार दौरे पर चुनावी साल होने के चलते सत्तारूढ़ एनडीए नेताओं ने कई सवाल उठाए। गांधी माउंटेन मैन दशरथ मांझी की समाधि स्थल पहुंचकर उन्हें नमन करने के बाद जन संवाद को संबोधित करेंगे। गांधी मां बहन मान सम्मान योजना को लेकर चर्चा करेंगे।

कांग्रेस नेता गांधी गया और नालंदा में जन संवाद करेंगे। दोनों ही जिलों को एनडीए नेताओं का गढ़ माना जाता है। नालंदा में सीएम नीतीश कुमार और गया में जीतन राम मांझी का कब्जा है। राहुल गांधी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में दोनों के गृह जिला से हुंकार भरना चाह रहे है।

कांग्रेस सांसद और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बिहार दौरे पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, "ऐसे व्यक्ति (राहुल गांधी) का बिहार दौरा है जो भारत की सेना के शौर्य का विरोद्ध कर रहे हैं और सेना के शौर्य पर प्रश्न चिन्ह खड़ा किया है इन्होंने देशद्रोह का काम किया है। इनकी जुबान पाकिस्तान की तरह खुलती है। आज वो आ रहे हैं तो लोग इनका आने वाले चुनाव में विरोध करेंगे।

कांग्रेस सांसद और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज अपने बिहार दौरे के दौरान राजगीर और गया जी में अति पिछड़ा वर्ग के छात्रों और महिलाओं से संवाद करेंगे। राहुल गांधी के बिहार दौरे पर बिहार सरकार के मंत्री नितिन नवीन ने कहा, "राहुल गांधी को सबसे पहले बताना चाहिए कि बाबा भीम राव अंबेडकर को उनकी सरकार के समय कभी सम्मान क्यों नहीं मिला? महिलाओं का शोषण उनकी सरकार के कार्यकाल में सबसे अधिक क्यों हुआ? महिला आरक्षण के विधेयक को किसी ने आगे बढ़ाया तो वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। राहुल गांधी अपने परिवार के बाहर ना किसी दलित को देखते हैं और ना ही किसी महिला को।

बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बिहार दौरे पर कहा राहुल गांधी कांग्रेस को डुबाने के लिए आ रहे हैं और गया में कांग्रेस को मोक्ष भी मिलेगा।

Created On :   6 Jun 2025 1:50 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story