दिल्ली बाढ़ : पुलिस आयुक्त ने पुराने लोहे के ब्रिज का दौरा किया

दिल्ली बाढ़ : पुलिस आयुक्त ने पुराने लोहे के ब्रिज का दौरा किया

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली में यमुना नदी का जल स्तर खतरे के निशान को पार कर गया है। जिस कारण दिल्ली की सड़कों पर नदी का पानी आ गया है। इसी बीच दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा ने गुरुवार को स्थिति का आकलन करने के लिए गांधी नगर में पुराने लोहे के ब्रिज का दौरा किया। दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी दीपेंद्र पाठक, पूर्वी दिल्ली की ज्वाइंट सीपी छाया शर्मा, शाहदरा डीसीपी रोहित मीणा, पूर्वोत्तर के डीसीपी जॉय टिर्की और अन्य अधिकारियों के साथ उन्होंने ब्रिज के आसपास सहित विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया।

दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को ट्वीट किया, ''दिल्ली पुलिस आयुक्त ने बढ़ते यमुना नदी के जल स्तर के प्रभाव से उत्पन्न स्थिति का जायजा लेने के लिए बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। वहीं विपरीत परिस्थितियों में राहत और बचाव कार्य कर रहे पुलिसकर्मियों की सराहना की।'' मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस अधिकारियों ने यमुना खादर क्षेत्र में भोजन और अन्य जरूरी चीजें भी वितरित की हैं।

(आईएएनएस)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   13 July 2023 5:16 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story