DUSU Election Result: दिल्ली विश्वविद्यालय के 30वें चुनावी नतीजे जारी, ABVP ने भारी मतों से अध्यक्ष पद किया हासिल, जानिए NSUI का हाल

- ABVP ने बड़े पदों पर जीत की हासिल
- उप-अध्यक्ष पद के प्रत्याशी को मिले भारी मत
- बड़े पदों पर पहले राउंड से आगे रहे ये उम्मीदवार
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के 30वें दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव के नजीते जारी हो गए हैं। इसमें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के आर्यन मान प्रेसिडेंट पद के लिए चुने गए हैं। वहीं, भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ (NSUI) के राहुल झांसला ने उपाध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है। इसके अलावा ज्वॉइंट सेक्रेटरी और सेक्रेटरी पद पर भी ABVP ने कब्जा जमाया।
पिछले चुनाव के मुकाबले इस बार एनएसआईयू को एक पद का नुकसान हुआ है। इतना ही नहीं संगठन को इस चुनाव में अध्यक्ष पद भी गवाना पड़ा। दिलचस्प बात यह रही कि इस बार के इलेक्शन में सबसे ज्यादा वोट NSUI के उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी राहुल झांसला को मिले है। उनको 29339 वोट मिले हैं।
ABVP इस चुनाव में रहा दबदबा
ABVP की तरह से अध्यक्ष पद के उम्मीदवार आर्यन मान ने अपनी सीट बचा ली है। उनके अलावा सचिव पद पर कुणाल चौधरी और संयुक्त सचिव पद पर दीपिका झा ने जीत हासिल की। संगठन ने उपअध्यक्ष पद पर गोविंद तंवर को प्रत्याशी घोषित किया था, उन्हें हार का सामना करना पड़ा। तीनों बड़े पदों पर एबीवीपी के उम्मीदवार ही पहले राउंड से आगे चल रहे थे।
- अध्यक्ष: आर्यन मान- 28841 वोट
- उपाध्यक्ष: गोविंद तंवर- 20547 वोट
- सचिव: कुणाल चौधरी- 23779 वोट
- संयुक्त सचिव: दीपिका झा- 21825 वोट
यह भी पढ़े -योगी सरकार के मंत्री के घर हुई पत्थरबाजी, बेटे ने कहा- दोषियों के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई
NSUI का इस चुनाव में ऐसा रहा हाल
एनएसयूआई ने अध्यक्ष पद के लिए राहुल झांसल को प्रत्याशी बनाया था। उन्होंने एबीवीपी के गोविंद तंवर को हराकर भारी मतों से जीत हासिल की है। वहीं, एनएसयूआई की तरफ से अध्यक्ष पद के लिए जोसलिन नंदिता चौधरी, सचिव पद से कबीर और संयुक्त सचिव पद पर लवकुश भड़ाना को प्रत्याशी बनाया था। इन्हें सभी को हार का सामना करना पड़ा।
- अध्यक्ष: जोसलिन नंदिता चौधरी- 12645 वोट
- उपाध्यक्ष: राहुल यादव झांसल- 29339 वोट
- सचिव: कबीर- 16177 वोट
- संयुक्त सचिव: लवकुश भड़ाना- 17380 वोट
Created On :   19 Sept 2025 4:00 PM IST