लोकसभा चुनाव 2024: खजुराहो सीट पर डॉ. मनोज यादव समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी घोषित

खजुराहो सीट पर डॉ. मनोज यादव समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी घोषित
  • खजुराहो सीट पर समाजवादी पार्टी ने प्रत्याशी घोषित किया
  • मनोज यादव समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी घोषित
  • 2014 में विदिशा सीट से भी चुनाव लड चुके मनोज यादव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए इंडिया गठबंधन में मध्य प्रदेश के 29 लोकसभा क्षेत्रों में से खजुराहो लोकसभा की सीट समाजवादी पार्टी को प्राप्त हुई है। लंबे इंतजार के बाद समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव द्वारा संसदीय क्षेत्र खजुराहो से अपना लोकसभा प्रत्याशी डॉ. मनोज यादव को शनिवार को घोषित कर दिया गया है।

इंडिया एलयांस के प्रत्याशी डॉ. मनोज यादव भोपाल के रहने वाले हैं तथा मध्य प्रदेश समाजवादी पार्टी के महासचिव रह चुके हैं। इसके अलावा वर्ष 2014 में विदिशा लोकसभा सीट से भी चुनाव लड चुके हैं। डॉ. मनोज यादव का सामना भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष व वर्तमान में संसदीय क्षेत्र के सांसद विष्णुदत्त शर्मा से होगा। वहीं बहुजन समाज पार्टी ने भी संसदीय क्षेत्र खजुराहो से कमलेश पटेल को अपना प्रत्याशी घोषित किया जा चुका है।

Created On :   31 March 2024 6:10 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story