विधानसभा चुनाव 2023: छत्तीसगढ़ में दो तो मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में एक ही चरण में चुनाव, इस तारीख को आएंगे नतीजे

छत्तीसगढ़ में दो तो मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में एक ही चरण में चुनाव, इस तारीख को आएंगे नतीजे
  • पांच राज्यों में चुनाव तारीखों का एलान
  • एमपी, राजस्थान, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ समेत पांच राज्यों में चुनावी शंखनाद
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में अगले महीने यानी नवंबर में चुनाव होने जा रहे हैं। जिसके नतीजे 3 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। मिजोरम में 7 नवंबर, छत्तीसगढ़ में 7 और 17 नवंबर, मध्य प्रदेश में 17 नवंबर, राजस्थान में 23 नवंबर और तेलंगाना में 30 नवंबर को चुनाव होने वाले हैं। छत्तीसगढ़ को छोड़ बाकी के सभी चार राज्यों में यानी मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में एक ही चरण में चुनाव होने वाले हैं। लेकिन इन सभी पांच राज्यों के नतीजे एक ही दिन यानी 3 दिसंबर 2023 को घोषित किए जाएंगे।


Live Updates

  • 9 Oct 2023 8:02 AM GMT

    पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा सभी राज्यों में बनाएगी सरकार- जेपी नड्डा

     बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक्स पर लिखा,चुनाव आयोग द्वारा विधानसभा चुनावों की घोषणा का स्वागत करता हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा भारी बहुमत से सभी राज्यों में सरकार बनाएगी और आगामी 5 वर्षों के लिए जन आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए कटिबद्ध भाव से काम करेगी।

  • 9 Oct 2023 7:55 AM GMT

    स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव हो- ओवैसी

    पांच राज्यों में चुनाव की घोषणा पर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, "राजस्थान में 23 नवंबर को चुनाव हैं। हम राजस्थान में अपने 3 उम्मीदवार पहले ही घोषित कर चुके हैं और जल्द ही तेलंगाना के लिए भी घोषणा करेंगे। हमारी पार्टी चुनाव के लिए तैयार है। मुझे यकीन है कि तेलंगाना में लोग हमारे उम्मीदवारों का समर्थन करेंगे। हम स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव चाहते हैं।"

  • 9 Oct 2023 7:50 AM GMT

    गहलोत सरकार की जाने की तैयारी शुरू- शेखावत

    राजस्थान चुनाव की घोषणा पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा, "भ्रष्टाचार, बलात्कार, पेपर लीक और बेरोजगारी को राजस्थान की पहचान बनाने वाली सरकार अब जाने वाली है, उसकी अंतिम तिथि आज इस घोषणा के साथ सुनिश्चित हो गई है।"

  • 9 Oct 2023 7:12 AM GMT

    3 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे पांच राज्यों के चुनावी नतीजे

    पांचों राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान हो चुका है। इन सभी राज्यों के नतीजे एक ही दिन यानी 3 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।

  • 9 Oct 2023 7:09 AM GMT

    किस राज्य में कब चुनाव?

    राज्यचुनाव की तारीख (सीटों की संख्या)
    मध्य प्रदेश17 नवंबर (230)
    राजस्थान23 नवंबर (200)
    छत्तीसगढ़7 और 17 नवंबर (90)
    तेलंगाना30 नवंबर (119)
    मिजोरम7 नवबंर (40)

  • 9 Oct 2023 7:03 AM GMT

    चुनाव तारीखों का एलान

    • एमपी में विधानसभा चुनाव एक चरण में होगा। जिसकी तारीख 17 नवंबर है। मध्य प्रदेश में विधानसभा सीटों की संख्या 230 है। फिलहाल बीजेपी की सरकार है।
    • राजस्थान में विधानसभा चुनाव 23 नवंबर को होगी। प्रदेश में विस चुनाव एक ही फेस में होगा। राजस्थान में 200 विधानसभा सीटें हैं।
    • छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव दो चरणों में कराई जाएगी। जिसकी तारीख 7 और 17 नवंबर रखी गई है। यहां विधानसभा की सीट 90 है।
    • तेलंगाना में विधानसभा चुनाव एक ही चरण में 30 नवंबर को होगा। फिलहाल प्रदेश में बीआरएस की सरकार है। यहां विधानसभा सीटों की संख्या 119 है।
    • मिजोरम में 40 विधानसभा सीटें हैं। प्रदेश में 7 नवंबर को चुनाव है। यहां भी एक एक ही चरण में चुनाव कराया जाएगा। इन सभी राज्यों के नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे।

  • 9 Oct 2023 7:00 AM GMT

    मुख्य चुनाव आयुक्त ने क्या कहा?

    मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि पांच राज्यों के 679 विधानसभा सीटों में 1.77 लाख पोलिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। साथ ही मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने ये भी बताया कि 17,734 मॉडल पोलिंग स्टेशन, 621 पोलिंग स्टेशन के प्रबंधन का जिम्मा पीडब्ल्यूडी स्टाफ के पास होगा। 8,192 पोलिंग स्टेशन का जिम्मा महिलाएं संभालने वाली हैं।

  • 9 Oct 2023 6:56 AM GMT

    महिला मतदाता 7.8 करोड़

    मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया, "मिजोरम, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मध्य प्रदेश की विधानसभा सीटों को मिलाया जाए तो कुल सीटें 679 होंगीं। इस समय मिजोरम में 8.52 लाख, छत्तीसगढ़ में 2.03 करोड़, मध्य प्रदेश में 5.6 करोड़, राजस्थान में 5.2 करोड़ और तेलंगाना में 3.17 करोड़ मतदाता हैं। इन सभी को मिलाया जाए तो कुल 8.2 करोड़ पुरूष और 7.8 करोड़ महिला मतदाता हैं।"

  • 9 Oct 2023 6:49 AM GMT

    घर पर मतदान करने की भी सुविधा- राजीव कुमार

    छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम के आगामी विधानसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, "PwD के कुल मतदाताओं की संख्या 17.34 लाख है, अगर वे मतदान केंद्र पर आकर मतदान नहीं कर सकते हैं तो उन्हें उनके घर से भी मतदान करने की सुविधा मिलेगी।"

  • 9 Oct 2023 6:43 AM GMT

    16 करोड़ मतदाता करेंगे वोट

    चुनाव आयोग के मुताबिक, इन सभी पांचों राज्यों में कुल वोटर्स की संख्या 16.14 करोड़ है। जिनमें पुरुषों की संख्या 8.2 करोड़ से ज्यादा जबकि महिला वोटर्स की आबादी 7.8 करोड़ है। जबकि इस विस चुनाव में 60.2 लाख ऐसे भी वोटर्स है जो पहली बार मतदान करने जा रहे हैं। पांचों राज्यों में कुल 679 विधानसभा की सीटें हैं।

Created On :   9 Oct 2023 4:53 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story