विमान की भोपाल में इमरजेंसी लैंडिंग के करीब डेढ़ घंटे बाद सोनिया-राहुल दिल्ली के लिए रवाना

विमान की भोपाल में इमरजेंसी लैंडिंग के करीब डेढ़ घंटे बाद सोनिया-राहुल दिल्ली के लिए रवाना
  • सोनिया-राहुल की फ्लाइट की राजधानी भोपाल में हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  • बेंगलुरु से दिल्ली लौट रहे थे कांग्रेस नेता

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी को ले जा रहे विमान को खराब मौसम के चलते मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। खबर है कि विमान में कुछ तकनीकी खामी आई थी। जिसके चलते इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी। इस बात की पुष्टि कांग्रेस नेता के निजी स्टाफ ने की है। एमरजेंसी लैंडिंग होने के बाद दोनो नेता इंडिगो की फ्लाइट से रात 9:35 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो गए। बता दें कि, जब विमान की इमरजेंसी लैंडिंग हुई तब राजधानी भोपाल में मौसम खराब थी। जिसके चलते सोनिया गांधी और राहुल गांधी राजा भोज एयरपोर्ट के वीआईपी लाउंज में मौसम ठीक होने का इंतजार करना पड़ा। इस दौरान मध्य प्रदेश के कांग्रेस नेता एयरपोर्ट पर राहुल गांधी और सोनिया गांधी से मुलाकात करने पहुंचे थे। इसके बाद करीब डेढ़ घंटे बाद दोनों नेता राजधानी दिल्ली के रवाना हो गए।

बेंगलुरु में विपक्षी दलों की बैठक

मंगलवार को राजधानी बेंगलुरु में विपक्षी दलों की एकता बैठक हुई है। इस दौरान 2024 के लोकसभा चुनाव में विपक्षी दलों ने बीजेपी को हराने की रणनीति बनाई गई। विपक्षी दलों की अगली बैठक आर्थिक राजधानी मुंबई में होगी।

Created On :   18 July 2023 3:16 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story