मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंत्रिमंडल का विस्तार, बिसेन,शुक्ला और लोधी ने ली मंत्री पद की शपथ

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने कैबिनेट मंत्रिमंडल का विस्तार किया है। शिवराज सरकार में शामिल होने वाले मंत्रियों में गौरीशंकर बिसेन,राजेंद्र शुक्ल और उमाभारती के भतीजे राहुल लोधी को मंत्री बनाया गया है। तीनों नवनियुक्त मंत्रियों ने राज्यपाल भवन में शपथ ली।

राहुल लोधी पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के भतीजे हैं। वो टीकमगढ़ के खरगापुर विधानसभा सीट से पहली बार विधायक चुने गए हैं, गौरीशंकर बिसेन बालाघाट से 7वीं बार के विधायक हैं। जबकि राजेंद्र शुक्ला रीवा सीट से चार बार विधायक निर्वाचित हुए है। वे विंध्य इलाके में बीजेपी का बड़ा चेहरे हैं। शुक्ल पहली बार 2003 में विधायक चुने गए थे। तब वो लगातार विधानसभा का चुनाव जीतते आ रहे है। बीजेपी ने 2018 में विंध्य के रीवा जिले की सभी आठ सीटों पर कब्जा जमाया था। राजेंद्र शुक्ला पहले भी मप्र सरकार में मंत्री रह चुके हैं.

Created On :   26 Aug 2023 3:32 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story