हमारी संस्कृति, हमारी पहचान: संस्कृति उत्सव के माध्यम से उत्तर प्रदेश में प्रतिभाओं की खोज करेगी सरकार

संस्कृति उत्सव के माध्यम से उत्तर प्रदेश में प्रतिभाओं की खोज करेगी सरकार
  • उत्तर प्रदेश के उभरते कलाकार
  • 25 दिसंबर से 26 जनवरी 2024 तक कार्यक्रम
  • योगी सरकार की नई पहल

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उभरते कलाकारों और समस्त विधाओं के संरक्षण एवं प्रचार प्रसार के लिए योगी सरकार 25 दिसंबर से 26 जनवरी 2024 तक 'हमारी संस्कृति, हमारी पहचान सांस्कृतिक महोत्सव' का आयोजन करने जा रही है।

महोत्सव की शुरुआत गांव, पंचायत, ब्लॉक एवं तहसील स्तर के कलाकारों की प्रतियोगिता से होगी। समापन समारोह उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर 24-26 जनवरी 2024 के मध्य लखनऊ में किया जाएगा। इसमें विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।

विभाग से मिली जानकारी के अनुसार संस्कृति उत्सव 2023 की प्रस्तावित समय सारिणी के अनुसार 25 से 30 दिसंबर 2023 तक तहसील मुख्यालयों में गांव, पंचायत, ब्लॉक एवं तहसील स्तर के कलाकारों की प्रतियोगिता का आयोजन होगा।

1 जनवरी से 5 जनवरी 2024 के मध्य जनपद मुख्यालयों में तहसील स्तर के चयनित कलाकारों की प्रतियोगिता का आयोजन होगा। 10 से 15 जनवरी 2024 तक मंडलीय मुख्यालय में जनपद स्तर के चयनित कलाकारों के बीच मुकाबला होगा, जबकि 20 से 21 जनवरी 2024 तक राजधानी मुख्यालय यानी लखनऊ में मंडल स्तर के चयनित कलाकारों की प्रतियोगिता होगी।

23 जनवरी 2024 को लखनऊ में संपन्न प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों का उत्तर प्रदेश पर्व में प्रतिभाग के लिए पूर्वाभ्यास होगा, जबकि 24 से 26 जनवरी 2024 तक उत्तर प्रदेश पर्व के अवसर पर अंतिम रूप से चयनित सभी प्रतिभागियों की प्रस्तुतियां, सम्मान एवं पुरस्कार समारोह का आयोजन किया जाएगा।

आईएएनएस

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   7 Dec 2023 12:22 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story