'मेरे पास पीएम मोदी हैं, कांग्रेस के पास क्या है?' सीएम शिवराज ने फिल्मी अंदाज में कांग्रेस पर साधा पर निशाना

मेरे पास पीएम मोदी हैं, कांग्रेस के पास क्या है? सीएम शिवराज ने फिल्मी अंदाज में कांग्रेस पर साधा पर निशाना
  • शिवराज की चुनावी हुंकार
  • 'बीजेपी की तुलना कांग्रेस से नहीं'
  • कर्नाटक में राष्ट्र विरोधी ताकत- सीएम शिवराज

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को देखते हुए बीजेपी ने तैयारियां तेज कर दी है। इसी क्रम में पार्टी ने एमपी की राजधानी भोपाल में एक प्रदेश कार्यकारिणी समिति की बैठक का आयोजन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खुद पार्टी के लिए मोर्चा संभालते दिखाई दिए हैं। उन्होंने कर्नाटक में मिली हार को भुलाते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाया कि आने वाले चुनाव में हम बेहतर प्रदर्शन करेंगे। बैठक के दौरान सीएम शिवराज ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जितने घोटाले तत्कालिन कांग्रेस सरकार और कमलनाथ के कार्यकाल के दौरान हुआ हैं। उसे देखते हुए सूबे की जनता उन्हें दोबारा प्रदेश में आने का मौका नहीं देगी।

इस मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी लोग बहुत भाग्यशाली हैं, क्योंकि हम बीजेपी कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहे हैं। हम लोगों का जन्म भारत को परम वैभव पर ले जाने के लिए हुआ है। सीएम शिवराज स्वामी विवेकानंद का जिक्र करते हुए कहा कि आज से 100 साल पहले एक नरेन्द्र (विवेकानंद) ने कहा था कि भारत माता फिर से अंगड़ाई ले रही है और विश्व गुरू के पथ पर अग्रसर हो रही है और आज दूसरे नरेन्द्र इसे पूरा करने काम कर रहे हैं। वे शिक्षित, संपन्न, विकसित भारत की नींव रख रहे हैं। हम राज्य में भी रिकॉर्ड तोड़ जीत हासिल करने वाले हैं। उन्होंने आगे फिल्मी अंदाज में कहा कि कांग्रेस के पास क्या है? हमारे पास पीएम मोदी हैं। साथ ही हमारे पास मेहनती कार्यकर्ताओं का एक समूह है।

कर्नाटक में राष्ट्र विरोधी ताकत- सीएम

कर्नाटक में मिली एकतरफा हार पर सीएम शिवराज ने कहा कि कर्नाटक-फर्नाटक क्या है? यह मध्य प्रदेश है। वहां (कर्नाटक) में राष्ट्र विरोधी ताकतें बढ़ गई है। हमारी सरकार राष्ट्र विरोधी ताकतों के साथ सख्ती से पेश आएगी। फिर सीएम ने एमपी का जिक्र कर कहा कि दो साल पहले प्रदेश की स्थिति क्या थी यह सभी को पता है। आज बीजेपी सरकार ने प्रदेश में अलग-अलग एक्सप्रेस-वे बनाने का काम किया है। कांग्रेस की सरकार में बिजली आती थी तो खबर बनती थी। लेकिन आज सूबे में बिजली जाती है तब खबर बनती है। आज पूरे प्रदेश में काम हो रहा है।

'बीजेपी से कांग्रेस का कोई कंपेयर नहीं'

पार्टी समिति बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमारा (बीजेपी) कांग्रेस से कोई कम्पेयर ही नहीं है। लाडली बहना योजना से कांग्रेस खेमे खलबली मची हुई है। वे लोग (कांग्रेस) इसके एवज में नारी सम्मान योजना लेकर आए हैं। हमारी लाडली बहना योजना महिला सशक्तिकरण के तौर पर एक प्रयास है। हमने इसके लिए बजट का प्रावधान भी किया है। लेकिन कांग्रेस झूठे वादे कर रही है। कांग्रेस बेरोजगारी भत्ता की लेकर आई है, हम तो कहते है कि बेरोजगारी भत्ता की जरुरत ही क्या है काम सीखो और पैसा कमाओ। इसलिए बीजेपी सरकार ने सीखो कमाओं योजना को लेकर जनता के सामने आई है। सीएम ने रोजगार को लेकर कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि प्रदेश में जब कांग्रेस की सरकार आई थी, तब यहां पर तबादला उद्योग योजना चल रही थी।

'कमलनाथ 'कमीशन नाथ' की भूमिका में थे'

इस मौके पर बीजेपी के प्रदेश अध्‍यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, बीजेपी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल मौजूद रहे। इन्होंने भी अपने संबोधन के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम किए। समिति बैठक के दौरान प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कांग्रेस के राज्य में 15 महीने के कार्यकाल पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार में मुख्यमंत्री कमलनाथ 'कमीशन नाथ' की भूमिका में थे। उस सरकार ने पूरे प्रदेश में लूट मचाने का काम किया। जिन लोगों ने वल्लभ भवन को कमीशन खोरी का अड्डा बना दिया था, ऐसे लोगों को बीजेपी के कार्यकर्ता अपने बूथों पर एक्सपोज करेंगे।

Created On :   20 May 2023 11:52 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story