कर्नाटक में मिली जीत के बाद मध्यप्रदेश में सियासी बयानबाजी तेज, सिंह का सिंधिया पर वार

कर्नाटक में मिली जीत के बाद मध्यप्रदेश में सियासी बयानबाजी तेज, सिंह का सिंधिया पर वार
  • कर्नाटक चुनाव 2023
  • मध्यप्रदेश में कांग्रेस
  • जीत,तंज और सियासी बयानबाजी

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। कर्नाटक में मिली जीत के बाद मध्यप्रदेश में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। तंज कसे जा रहे है। मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम व राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने आगामी विधानसभा और अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों को लेकर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर हमला किया है। सिंह ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि यदि पार्टी उन्हें गुना लोकसभा सीट से सिंधिया के खिलाफ चुनाव लड़ने का मौका देगी तो वे तैयार हैं। गुना सिंधिया का गढ़ माना जाता है। और दिग्जविजय सिंह ने सिंधिया के गढ़ से चुनावी मैदान में उतरने की इच्छा प्रकट की है।

कर्नाटक में मिली जीत से उत्साहित मध्यप्रदेश कांग्रेस विधानसभा चुनाव में भी केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के किले को भेदने की तैयारियों में जुट गई है। आपको बता दें मार्च 2020 में ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने 22 समर्थक विधायकों के साथ कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हो गए थे, कांग्रेस की कमलनाथ सरकार अल्पमत में आ गई, जिससे कमलनाथ की सरकार गिर गई थी।

दिग्विजय सिंह पिछले कुछ दिनों से ज्योतिरादित्य सिंधिया पर हमलावर है। हाल ही में कर्नाटक चुनाव में मिली जीत के बाद मीडिया ने सिंह से सवाल किया था, कि क्या कर्नाटक में ऑपरेशन लोटस चलेगा तब सिंह ने सिंधिया पर तंज कसते हुआ कहा कि कर्नाटक में ऐसा नहीं होगा क्योंकि वहां कोई सिंधिया नही है वहां मजबूत कांग्रेस हैं।


Created On :   16 May 2023 2:18 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story