हिरासत में केजरीवाल: किसके हाथों होगी दिल्ली की कमान? क्या राजधानी में जल्द लागू होगा राष्ट्रपति शासन? जानिए कब कब, कहां लगा राष्ट्रपति शासन

किसके हाथों होगी दिल्ली की कमान? क्या राजधानी में जल्द लागू होगा राष्ट्रपति शासन? जानिए कब कब, कहां लगा राष्ट्रपति शासन
  • दिल्ली आबकारी मामले में सीएम केजरीवाल हुए गिरफ्तारी
  • कोर्ट ने मुख्यमंत्री के रिमांड पर फैसला सुरक्षित रखा
  • सीएम पद की स्थिति में कौन बनेगा नया सीएम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवालको शराब नीति घोटाला और मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार किया था। इस सिलसिले में शुक्रवार को राउज एवेन्यू कोर्ट में उनकी कस्टडी पर सुनवाई की गई। इसके अलावा अरविंद केजरीवाल पहले मुख्यमंत्री बन गए है जिन्हें पद पर रहते हुए गिरफ्तार किया गया है। इस बीच दिल्ली कोर्ट में उन्हें सीएम पद से हटाने के लिए जनहित याचिका दायर की गई। ऐसे में केजरीवाल यदि सीएम पद से इस्तीफा नहीं देते हैं। तो उन्हें हटाकर दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगने की संभावाना बढ़ जाएगी। बता दें, भारत की राजधानी होने के साथ ही दिल्ली एक केंद्रशासित प्रदेश भी है। सीएम केजरीवाल के मुख्यमंत्री पद से हटाने की स्थिति में दिल्ली के उपराज्यपाल विनय सक्सेना की भूमिका काफी महत्वपूर्ण होगी।

भारत के संविधान में तत्काल राष्ट्रपति शासन लागू करने के संबंध में कानून बनाया गया है। एलजी अपने अधिकार का पूर्ण रूप से प्रयोग करते हुए संवैधानिक मशीनरी के टूटने या संवैधानिक तंत्र के विफल होने की सूरत में राष्ट्रपति शासन को शुरु करने का अधिकार होता है। इस नियम को एलजी रिप्रेजेंटेशन ऑफ पीपल एक्ट, 1951 के सेक्शन 239 एबी के तहत लागू किया जाता है। ऐसे में जानते हैं देश में कब और किस राज्यऔर प्रधानमंत्री के शासनकाल में राष्ट्रपति शासन को लागू किया गया था।

किस प्रधानमंत्री के कार्यकाल के समय लगा राष्ट्रपति शासन

प्रधानमंत्री राष्ट्रपति शासन लगने की संख्या
नरेंद्र मोदी8
मनमोहन सिंह10
पीवी नरसिम्हा राव11
राजीव गांधी6
इंदिरा गांधी 48
जवाहर लाल नेहरू7

इस समय लगाया और हटाया गया राष्ट्रपति शासन

राज्य / केंद्र शासित प्रदेश राष्ट्रपति शासन लगने का समय राष्ट्रपति शासन हटने का समय
महाराष्ट्र 28 सितंबर, 201431 अक्टूबर, 2014
अरुणाचल प्रदेश 26 जनवरी, 201619 फरवरी, 2016
उत्तराखंड 27 मार्च, 201611 मई, 2016
महाराष्ट्र12 नवंबर, 201623 नवंबर, 2019
जम्मू और कश्मीर 9 जनवरी, 20161 मार्च, 2015
जम्मू और कश्मीर 8 जनवरी, 20164 अप्रैल, 2016

पुडुचेरी

23 फरवरी, 2021

5 मई, 2021




बता दें, दिल्ली सीएम को ईडी ने शराब नीति घोटाला मामले में 2 घंटे लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था। इसी मामले में उनसे पहले आप पार्टी और दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और सांसद संजय सिंह को भी गिरफ्तारी किया गया था। दोनों ही नेता जेल की सलाखों के पीछे हैं। उनके साथ दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन भी जेल में कैद हैं। यदि अरविंद केजरीवाल को केस में राहत नहीं मिली, तो उन्हें जल्द ही सीएम पद से इस्तीफ देना पड़ सकता हैं। ऐसे में दिल्ली के अगले सीएम के लिए अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल, आतिशी और सौरभ भारद्वाज का नाम सबसे आगे चल रहा है। इसके अलावा आम आदमी पार्टी में संयोजक के पद के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ ही आतिशी और सुनिता केजरीवाल का नाम भी बना हुआ है।

Created On :   22 March 2024 1:13 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story