नफे सिंह हत्याकांड: INLD हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह की गोली मारकर हत्या, अज्ञात हमलावर पुलिस की गिरफ्त से बाहर

INLD हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह की गोली मारकर हत्या, अज्ञात हमलावर पुलिस की गिरफ्त से बाहर
  • नफे सिंह की गोली मारकर हत्या
  • अज्ञात हमलावरों ने 50 से ज्यादा राउंड फायरिंग की
  • नफे सिंह का सुरक्षाकर्मी भी घटना के दौरान हुई हत्या

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन नेशनल लोक दल (INLD) के प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी की कुछ अज्ञात लोगों ने रविवार को गोली मार हत्या कर दी। वह अपने कार में सवार थे। तभी कुछ अज्ञात हमलावरों ने नफे सिंह पर दनादन 40 से 50 राउंड फायरिंग की। जिसके चलते पूर्व विधायक के साथ एक सुरक्षाकर्मी की भी मौत हो गई। जिसके बाद मौके से अज्ञात हमलावार भाग निकले। हमलावर अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। नफे सिंह को गोली लगने के बाद उन्हें ब्रह्म शक्ति संजीवनी अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने नफे सिंह को मृत घोषित कर दिया।

डॉक्टर का बयान

ब्रह्म शक्ति संजीवनी अस्पताल के डॉ. मनीष शर्मा ने कहा, "शाम को जिन चार लोगों को गोली लगी थी उन्हें ब्रह्म शक्ति संजीवनी अस्पताल लाया गया। उनमें से दो काफी खून बह चुका था और वे मृत हालत में थे, इसके बावजूद हमने सीपीआर की कोशिश की लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। दो अन्य को कंधे, जांघ और छाती के बाईं ओर गोली लगी है, उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है। पूर्व विधायक नफे सिंह और एक अन्य व्यक्ति जयकिशन को मृत अवस्था में लाया गया। उन्हें गर्दन, पीठ और कंधे में गोली मारी गई। कई घावों से पता चलता है कि कई राउंड फायरिंग हुई।"

CBI जांच हो- हरियाणा INLD नेता अभय चौटाला

हरियाणा INLD नेता अभय चौटाला ने कहा, ''आज जो घटना(पार्टी अध्यक्ष नफे सिंह राठी की मौत) हुई है, इसकी ज़िम्मेदार राज्य सरकार है। वे ज़िम्मेदार हैं क्योंकि नफे सिंह ने मुझे 6 महीने पहले बताया था कि पुलिस ने उन्हें सूचित किया था कि उनकी जान ख़तरे में है और उन पर कभी भी हमला हो सकता है। उन्होंने(नफे सिंह राठी) एसपी, सीएम और डीजी को लिखा कि वे इसकी जांच करें और उन्हें सुरक्षा मुहैया कराएं। पूर्व विधायकों ने भी सीएम को जानकारी दी लेकिन उन्हें सुरक्षा मुहैया नहीं कराई गई। जिन्हें सुरक्षा की जरूरत है, उन्हें नहीं मिल रही है बल्कि जो कई मामलों में आरोपी है उन्हें सुरक्षा मिल रही है। इसलिए मैं इस घटना के लिए स्पष्ट रूप से मुख्यमंत्री को ज़िम्मेदार मानता हूं। अगर कोई लिखकर दे रहा है कि उसकी जान को खतरा है तो मुख्यमंत्री को जांच करानी चाहिए थी और उसे सुरक्षा मुहैया करानी चाहिए थी।

अभय चौटाला ने कहा कि हम मांग करेंगे कि इसकी CBI जांच हो और आरोपियों को सज़ा मिले। पार्टी इस पर सख्त कार्रवाई करेगी और सरकार को इसकी CBI जांच कराने के लिए मजबूर करेगी। सरकार लॉरेंस गैंग का नाम लेकर खुद को बचाने की कोशिश कर रही है लेकिन अगर वे ऐसा कह रहे हैं तो उन्होंने कोई सुरक्षा क्यों नहीं दी।"

'जल्द आरोपी को किया जाएगा गिरफ्तार'

हरियाणा INLD प्रमुख नफे सिंह राठी की गोली मारकर हत्या पर झज्जर के एसपी अर्पित जैन ने कहा, "दो DSP जांच में शामिल हैं। जल्द से जल्द आरोपियों का पता लगा लिया जाएगा। फिलहाल हमें चार हमलावरों के बारे में पता है। अगर इसमें और भी लोग शामिल हैं तो उन्हें भी जल्द ही ग़िरफ्तार कर लिया जाएगा। FIR दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है।"

Created On :   25 Feb 2024 5:05 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story