बिहार विधानसभा चुनाव 2025: जनता को तेजस्वी यादव पर भरोसा, 14 नवंबर को बिहार में हो रहा है बदलाव

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग से पहले आरजेडी सांसद मीसा भारती ने कहा कि बिहार की जनता को तेजस्वी यादव पर भरोसा है और 14 नवंबर को बिहार में बदलाव हो रहा है और महागठबंधन की सरकार बन रही है। मीसा भारती ने कहा कि जंगलराज की बात करने वालों को मोकामा हत्याकांड भी याद रखना चाहिए। आरजेडी सांसद भारती ने मीडिया के जरिए बिहार की जनता से अपील करते हुए कहा वे अपनी सुरक्षा स्वयं करें और कहीं भी गलत हो, आवाज उठाए।
आरजेडी सांसद भारती ने पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि हम सभी से अपील करते हैं कि वे अपने घरों से बाहर निकलें और मताधिकार का इस्तेमाल कर वोट डालें। भारती ने बिहार के लोगों को जागरूक और जानकार कहा, मतदाता जानते हैं कि किसे वोट देना है, कौन सचमुच आपके बच्चों के भविष्य के बारे में सोच रहा है और कौन बिहार का भाग्य संवारना चाहता है। तेजस्वी यादव यह बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता तेजस्वी यादव पर भरोसा कर रही है और महागठबंधन की सरकार बनेगी।
इस दौरान भारती ने 200 पार वाले बयान पर सम्राट चौधरी पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में भी भाजपा 400 सीट जीतने का दावा कर रही थी, लेकिन क्या परिणाम निकला? बिहार में महागठबंधन की सरकार बनेगी। इस दौरान विजय सिन्हा की स्थिति को लेकर भारती ने कहा उनकी विधानसभा से जनता ने भगाया क्योंकि पांच साल के कार्यकाल में वो कभी जनता के बीच में नहीं गए।
Created On :   10 Nov 2025 2:26 PM IST












