बिहार विधानसभा चुनाव 2025: तेजस्वी यादव का बड़ा दावा, महागठबंधन की सरकार बनने पर राज्य में होंगे ये बड़े बदलाव, जानें

तेजस्वी यादव का बड़ा दावा, महागठबंधन की सरकार बनने पर राज्य में होंगे ये बड़े बदलाव, जानें
सोमवार को महागठबंधन के सीएम फेस और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बिहार के लोग इस बार इतिहास रचने जा रहे हैं। इस बार नौकरी वाली सरकार लाने जा रहे हैं।

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार में मंगलवार (11 नवंबर) यानी कल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान होना है। इससे पहले सियासी दलों के नेताओं के बीच जुबानी जंग भी तेज होती जा रही है। इस क्रम में सोमवार को महागठबंधन के सीएम फेस और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बिहार के लोग इस बार इतिहास रचने जा रहे हैं। इस बार नौकरी वाली सरकार लाने जा रहे हैं। कलम राज को लाने जा रहे हैं। बिहार सबसे विकसित राज्य बनेगा। 20 साल में केवल सुर्खियों में रहा, सफलताओं में कहीं नहीं रहा। 14 तारीख के बाद सफलताओं में गिना जाएगा।

महगठबंधन की सरकार बनने पर बनेगा फूड प्रॉसेसिंग - तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव ने कहा कि महागठबंधन की सरकार आने पर राज्य में फूड प्रोसेसिंग यूनिट लगेंगे। पढ़ाई, दवाई, कमाई, सिंचाई की अच्छी व्यवस्था होगी। राज्य में आईटी हब होगा। इतना ही नहीं सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल भी बनेगा। बिहार के भाइयों को दूसरे राज्य ना जाना पड़े ऐसा बिहार बनाने का तेजस्वी यादव ने वादा किया है।

आरजेडी नेता ने कहा कि अब तक उन्होंने 171 जन सभाएं की हैं, जो लगता है सबसे अधिक है। उन्होंने कहा कि कोई ऐसा जिला नहीं बचा है जहां वे नहीं गए। बताया कि हर जगह लोगों में बदलाव का मूड दिखा। चाहे कोई जाति-धर्म के हों सब लोगों ने पहले चरण में बढ़-चढ़कर मतदान किया।

एनडीए की सरकार पर जमकर साधा निशाना

तेजस्वी यादव ने चर्चा करते हुए कहा कि 20 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी और पलायन देखने को मिला है। प्रदेश में कल-कारखाना, उद्योग के साथ शिक्षा और चिकित्सा की व्यवस्था ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि लोगों का ये कहना है कि 20 साल राज करने के बाद एनडीए ने बिहार को अंतिम पायदान पर ला दिया है। 20 साल में एनडीए चाहती तो नंबर वन सरकार बना सकती थी।

Created On :   10 Nov 2025 2:49 PM IST

Tags

Next Story