बिरसा मुंडा जयंती: झारखंड में 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस मनाएगी बीजेपी, खूंटी में होगा मुख्य कार्यक्रम, उलिहातु में करेंगे माल्यार्पण

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। झारखंड में 15 नवंबर को बिरसा मुंडा की जयंती के मौके पर बीजेपी जनजातीय गौरव दिवस मनाएगी। झारखंड बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने मीडिया को इसकी जानकारी दी। मरांडी ने मीडिया को आगे बताया कि बीजेपी की ओर से खूंटी जिले में भव्य कार्यक्रम आयोजित होगा। पार्टी के तमाम नेता और कार्यकर्ता बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातु पहुंचेंगे और उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। पार्टी की ओर से रांची में ओल्ड सेंट्रल जेल परिसर स्थित बिरसा मुंडा संग्रहालय एवं स्मृति पार्क से शौर्य यात्रा निकलेगी।यह यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए कोकर में संपन्न होगी।
बीजेपी नेता ने ये भी कहा कि राज्य की सोरेन सरकार की तरफ से 15 नवंबर को आधिकारिक कार्यक्रम आयोजित होगा, लेकिन हमारी पार्टी बीजेपी जन-भागीदारी के साथ अलग कार्यक्रम आयोजित करेगी। पार्टी की ओर से सभी जिलों के कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया है कि झारखंड के स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के स्मारक स्थलों की सफाई करें और प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करें। आपका बता दें 15 नवंबर 2000 को बिहार से अलग होकर झारखंड राज्य अस्तित्व में आया।
बीजेपी नेता ने अपनी प्रेस वार्ता में आगे “बिरसा मुंडा ने अंग्रेजी शासन के विरुद्ध आदिवासी आंदोलन को नई दिशा दी। उनका संघर्ष देश के आत्मसम्मान और अधिकारों की लड़ाई था। उनका कहना है कि पार्टी ने बिरसा जयंती के दिन को विशेष रूप से जनजातीय नायकों की स्मृति और उनके संघर्ष को सम्मान देने के लिए समर्पित किया है।
Created On :   13 Nov 2025 2:22 PM IST












