शपथ ग्रहण समारोह: झारखंड में सोरेन सरकार की कैबिनेट का विस्तार आज, 10 से 12 मंत्री ले सकते है शपथ

डिजिटल डेस्क, रांची। झारखंड में आज हेमंत सोरेन सरकार की कैबिनेट का विस्तार होगा। सोरेन सरकार में शामिल मंत्री आज 5 दिसंबर को मंत्री पद की शपथ लेंगे। जेएमएम नेता मनोज पांडे ने कहा, "हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली झारखंड सरकार में समाज के सभी वर्गों के नेताओं का प्रतिनिधित्व होगा। झारखंड कैबिनेट मंत्रियों के नामों में देरी हुई है क्योंकि कांग्रेस ने कल रात मंत्रियों के नामों की घोषणा की। एक संतुलित मंत्रिमंडल का गठन किया जाएगा। हम समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने में विश्वास करते हैं। नामों की घोषणा जल्द ही की जाएगी।
मिली जानकारी के मुताबिक राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार राजभवन में मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे। राजभवन के मुताबिक समारोह की शुरुआत प्रोटेम स्पीकर स्टीफन मरांडी द्वारा दोपहर के आसपास शपथ लेने के साथ होगी। कैबिनेट ने 9 से 12 दिसंबर तक झारखंड विधानसभा सत्र आहूत करने का फैसला लिया है।
आपको बता दें 28 नवंबर को झामुमो के वरिष्ठ विधायक मरांडी को कैबिनेट की पहली बैठक के दौरान प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया था। मरांडी नियमित स्पीकर के चुने जाने तक वे सदन की कार्यवाही का संचालन करेंगे। मरांडी के शपथ लेने के बाद मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। मिली जानकारी के मुताबिक 10 से 12 मंत्री पद की शपथ ले सकते है।
Created On :   5 Dec 2024 9:54 AM IST












