123 वां संस्करण: कई बीजेपी नेताओं और मुख्यमंत्रियों ने पीएम मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात को सुना

- आपातकाल में इंदिरा गांधी द्वारा किए गए अत्याचारों की चर्चा
- बिहार डिप्टी सीएम चौधरी ने पीएम का किया धन्यवाद
- मन की बात में मोरारजी देसाई और जगजीवन राम के शब्द सुनने को मिले
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 123वें एपिसोड को बीजेपी शासित कई राज्यों के मुख्यमत्रियों और बीजेपी नेताओं ने सुनकर अपनी अपनी प्रतिक्रिया दी। बीजेपी नेताओं ने कहा प्रधानमंत्री ने मन की बात रेडियो कार्यक्रम में विशेष रूप से आपातकाल में इंदिरा गांधी द्वारा किए गए अत्याचारों की चर्चा हुई।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम के 123वें एपिसोड को सुना।
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम के 123वें एपिसोड को सुना
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पीएम मोदी के रेडियो मासिक कार्यक्रम को लेकर कहा मन की बात में प्रधानमंत्री ने देश कैसे आगे बढ़ रहा है और देश कैसे विकास कर रहा है, खास तौर पर योग और इमरजेंसी को याद किया। मैं इसके लिए प्रधानमंत्री जी को धन्यवाद देता हूं। ये ऐतिहासिक दिन है कि आज बिहार के 70% से ज्यादा लोग ईमेल से वोट कर रहे हैं। यहां गरीब पिछड़े लोग रहते हैं उसके बावजूद भी देश समृद्ध हो रहा है। बिहार अग्रिम पंक्ति में खड़ा है।
बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने रेडियो कार्यक्रम को लेकर कहा आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विशेष रूप से आपातकाल में इंदिरा गांधी द्वारा किए गए अत्याचारों की चर्चा की। आज मन की बात में मोरारजी देसाई और जगजीवन राम के शब्दों में हमें सुनने का मौका मिला कि कैसे लोकतांत्रिक व्यवस्था, न्याय व्यवस्था की हत्या की गई, एक काला अध्याय लिखा गया। जब शासक तानाशाह बन जाता है, अहंकारी हो जाता है, तो देश में लोकतंत्र की हत्या कैसे होती है। कांग्रेस के पूर्वजों ने लोकतंत्र की हत्या की है। प्रधानमंत्री ने आज अपने संबोधन में पर्यावरण, वोकल फोर लोकल, विभिन्न प्रकार के खेल, अंतरिक्ष और इमरजेंसी के अत्याचारों की चर्चा की है।
छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मन की बात रेडियो कार्यक्रम को लेकर कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने मन की बात में आपातकाल का जिक्र किया है और साथ ही पर्यावरण के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने की बात कही है, फिट इंडिया की बात कही है।अगर हम 2047 तक विकसित भारत की बात करते हैं तो इसमें सभी को योगदान देना होगा और सभी को फिट रहना होगा और पर्यावरण की भी रक्षा करनी होगी।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा हर महीने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात कार्यक्रम में बड़े दिवस और मुद्दों पर चर्चा करते हैं। मन की बात कार्यक्रम का लाभ हमारे आने वाली पीढ़ी को भी मिलता है। प्रधानमंत्री ने एक पेड़ मां के नाम पर चर्चा की है। आज हमने पौधारोपण भी किया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा भी मन की बात कार्यक्रम में उपस्थित रहे हैं। मन की बात कार्यक्रम के बाद उन्होंने 70 साल से ऊपर के बुजुर्गों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए हैं।
Created On :   29 Jun 2025 1:40 PM IST