Congress List: मनोज तिवारी के खिलाफ कन्हैया कुमार लड़ेंगे चुनाव, कांग्रेस ने पूर्व CM चन्नी को भी दिया टिकट

मनोज तिवारी के खिलाफ कन्हैया कुमार लड़ेंगे चुनाव, कांग्रेस ने पूर्व CM चन्नी को भी दिया टिकट
  • कांग्रेस ने जारी की एक और लिस्ट
  • जालंधर से पूर्व सीएम चन्नी को दिया टिकट
  • मनोज तिवारी के खिलाफ कन्हैया लड़ेंगे चुनाव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने रविवार को 13वीं लिस्ट जारी की। जिसमें पार्टी ने दिल्ली की तीन, पंजाब की छह और उत्तर प्रदेश की एक लोकसभा सीट पर उम्मीदवार उतारे हैं। इस लिस्ट में पार्टी ने कुल 10 उम्मीदवारों को टिकट दिया है। कांग्रेस ने उत्तर पूर्वी दिल्ली से कन्हैया कुमार को टिकट दिया है। यहां से बीजेपी ने भोजपुरी एक्टर मनोज तिवारी को उम्मीदवार घोषित किया है। इसके अलावा पार्टी ने दिल्ली की चांदनी चौक सीट से जेपी अग्रवाल और उत्तर पश्चिम दिल्ली से उदित राज को उम्मीदवार बनाया है।

इन नेताओं को मिला टिकट

कांग्रेस ने पंजाब के जालंधर से पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, पटियाला से धर्मवीर गांधी, संगरूर से सुखपाल सिंह खैरा, अमृतसर से गुरजीत औजला को टिकट दिया है। वहीं, पार्टी ने इलाहाबाद से उज्जवल रेवती रमन सिंह को उम्मीदवार बनाया है।

गौरतलब है कि बिहार के रहने वाले कन्हैया कुमार पिछले लोकसभा चुनाव में अपने गृह संसदीय क्षेत्र बेगुसराय से चुनाव लड़ा था। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) की टिकट पर कन्हैया कुमार ने चुनाव लड़ा था। तब केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कन्हैया कुमार को 4 लाख से अधिक वोटों से हरा दिया। जेएनयूएसयू के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार कांग्रेस में साल 2021 में कांग्रेस हुए।

लोकसभा चुनाव 17 अप्रैल से

देश में लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल से शुरू होने वाला है। कुल सात चरण में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होंगे। ऐसे में 26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई, 20 मई, 25 मई और 1 जून को अंतिम चरण का मतदान होगा। जिसके नतीजे 4 जून को आएंगे।

Created On :   14 April 2024 5:31 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story