उत्तप्रदेश पॉलिटिक्स: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का अखिलेश यादव पर तीखा हमला, कहा - उनकी मानसिक...'

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का अखिलेश यादव पर तीखा हमला, कहा -  उनकी मानसिक...
  • डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का अखिलेश यादव पर तीखा हमला
  • समाजवादी पार्टी पर जमकर साधा निशाना
  • भाजपा नेता प्रज्ञा ठाकुर को लेकर भी दिया बयान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के कई जिले में मौसम का कहर बरपा रहा है। ऐसे में सरकार की तैयारियों को लेकर विपक्ष जमकर हमलावर है। इस बीच विपक्ष के सवालों पर उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को पलटवार किया। इसके अलावा उन्होंने पूर्व सांसद प्रज्ञा ठाकुर को लेकर भी अपनी बात रखी है।

अखिलेश यादव पर बरसे केशव प्रसाद मौर्य

केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर पलटवार करते हुए कहा, "अखिलेश यादव मानसिक विक्षिप्त हो गए हैं, प्रकृति से कौन लड़ सकता है, लेकिन सरकार और भाजपा के कार्यकर्ता बाढ़ पीड़ितों की हर संभव मदद और सेवा में जुटे हैं। सरकार और भाजपा की सेवा से जनता संतुष्ट है।"

केशव प्रसाद मौर्य ने आगे कहा, "अखिलेश यादव एंड कंपनी सिर्फ बयानबाज़ी में माहिर है। सपा की अखिलेश यादव जी की सरकार के समय बाढ़ राहत का पैसा और सामग्री भ्रष्टाचारी सपाई गुंडे अपराधी खा जाते थे, जनता ये भूली नहीं है।" डिप्टी सीएम ने कहा, "सपा कुछ भी कर ले, 2047 तक सपा सरकार असंभव है। जनता भाजपा के साथ थी, है और रहेगी।"

प्रज्ञा ठाकुर को लेकर कही ये बात

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने पूर्व सांसद प्रज्ञा ठाकुर के बयान कहा, "प्रज्ञा ठाकुर ने क्या कहा, इस पर नहीं बोलना लेकिन कांग्रेस के काले कारनामे उजागर हुए हैं। आतंकवाद का रंग नहीं होता, देश के दुश्मन होते हैं। साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को फंसाया गया था ।न्यायालय ने साबित कर दिया है कि भगवा कभी भी आतंकवादी नहीं हो सकता। ये विखंडित करने वाले लोगों की मंडली है।"

इसके अलावा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर की ओर से पहलगाम आतंकी हमले पर की जा रही बयानबाजी पर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, उनको सबको पागलपन का दौरा है। हमारी सेना ने अपने लड़ाकू विमानों की ताकत दिखा दी। उन्होंने कांग्रेस को पाकिस्तान का बिछड़ा भाई-बहन बताया है।

Created On :   4 Aug 2025 12:36 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story