लोकसभा चुनाव 2024: उत्तर पूर्व में आठ राज्यों की कुल 25 लोकसभा सीटों के एग्जिट पोल्स

उत्तर पूर्व में आठ राज्यों की कुल 25 लोकसभा सीटों के एग्जिट पोल्स
  • मिजोरम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश की लोकसभा सीट
  • असम, त्रिपुरा, नगालैंड, मणिपुर और सिक्किम की संसदीय सीट
  • आम बोल-चाल की भाषा में सेवेन सिस्टर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। एबीपी सी वोटर सर्वे के अनुसार नॉर्थ ईस्ट की 25 सीटों में एनडीए को 16 से 21 और इंडिया गठबंधन को 3 से 7 सीटें मिलने की उम्मीद है। इनमें असम की 14 सीटें भी शामिल है। टुडेज चाणक्य एग्जिट पोल के मुताबिक असम में 57 फीसदी वोट हासिल कर बीजेपी को 12 से 14 और कांग्रेस को 30 फीसदी वोटों के साथ 1 से 2 सीटें मिल सकती है। इंडिया टीवी सीएनएक्स पोल के मुताबिक असम में एनडीए को 9 से 10 और इंडिया गठबंधन को 1 से 2 सीटें मिल सकती है।

एक्सिस माय इंडिया का सर्वे के मुताबिक 10 से 20 सीटों पर जीत मिल सकती है।वहीं कांग्रेस नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन को 2 से 4 सीटें मिल सकती है। अरूणाचल की दोनों सीटें बीजेपी के खाते में जा सकती है।

2019 के लोकसभा चुनाव में भी उत्तर पूर्वी इलाकों में बीजेपी भारी रहा था। असम की 14 सीटों में से 9 सीटें बीजेपी के खाते में गई थी। त्रिपुरा और अरूणाचल प्रदेश की दो-दो सीटें बीजेपी की खाते में गई थी।मणिपुर की एक सीट बीजेपी के पासगई थी।

भारत के उत्तर पूर्व में आठ राज्यों की कुल 25 लोकसभा सीटों के एग्जिट पोल्स शनिवार 1जून, 2024 को वोटिंग खत्म होते ही आने लगेंगे। कुछ देर बाद तमाम टीवी न्यूज चैनलों पर एग्जिट पोल्स प्रसारण होने लगेंगे। लोकसभा चुनाव के सातवें चरण की 1 जून को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक हो रही वोटिंग के कुछ समय बाद नॉर्थ ईस्ट की लोकसभा सीटों से जुड़े चुनावी एग्जिट पोल प्रसारित होने लगेंगे। अलग अलग चैनलों पर अलग सर्वों के एग्जिट पोल्स के प्रसारण को लेकर टाइमिंग अलग अलग हो सकती है। प्रसारण समय को लेकर किसी भी मीडिया चैनल ने सटीक समय की जानकारी नहीं दी है। प्रसारण थोड़ा बहुत आगे पीछे हो सकता है।

आपको बता दें नॉर्थ ईस्ट में कुल आठ स्टेट आते हैं। इनमें मिजोरम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, असम, त्रिपुरा, नगालैंड, मणिपुर और सिक्किम हैं। आम बोल-चाल की भाषा में ये 'सेवेन सिस्टर्स' के नाम से भी जाते हैं। सिक्किम को 'ब्रदर स्टेट' भी कहा जाता है।

उत्तर पूर्व में राज्यवार लोकसभा सीट

मिजोरम: 1

मेघालयः 2

अरुणाचल प्रदेशः 2

असमः 14

त्रिपुराः 2

नगालैंड: 1

मणिपुरः 2

सिक्किमः 1

Created On :   1 Jun 2024 11:14 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story