अटल सेतु: जानिए समुद्र पर बने देश के सबसे लंबे पुल अटल सेतु की बड़ी बातें, जिसका पीएम मोदी ने किया उद्घाटन

जानिए समुद्र पर बने देश के सबसे लंबे पुल अटल सेतु की बड़ी बातें, जिसका पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को महाराष्ट्र दौरे पर
  • अटल बिहारी वाजपेयी सेवारी-न्हावा शेवा अटल सेतु का उद्घाटन
  • पुल का पहले नाम था मुंबई ट्रांसहार्बर लिंक

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को महाराष्ट्र दौरे पर है, पीएम मोदी दोपहर करीब 12:15 बजे नासिक पहुंचें और वहां 27वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन किया। दोपहर करीब 3:30 बजे प्रधानमंत्री मोदी ने मुंबई में 'अटल बिहारी वाजपेयी सेवारी-न्हावा शेवा अटल सेतु' का उद्घाटन किया। शाम करीब 4:15 बजे प्रधानमंत्री नवी मुंबई में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और आधारशिला भी रखेंगे। अटल सेतु को मुख्य मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए डिजाइन किया गया है, जो राज्य के दो सबसे बड़े शहरों के बीच कनेक्टिविटी को और बढ़ाएगा।

प्रधानमंत्री नासिक में 27वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव (एनवाईएफ) का उद्घाटन करेंगे। राष्ट्रीय युवा महोत्सव प्रत्येक वर्ष 12 से 16 जनवरी तक आयोजित किया जाता है. 12 जनवरी को स्वामी विवेकानन्द की जयंती है। इस वर्ष इस महोत्सव की मेजबानी महाराष्ट्र कर रहा है. इस वर्ष के महोत्सव का विषय विकसित भारत@2047: युवाओं के लिए, युवाओं के द्वारा है। नासिक में आयोजित इस महोत्सव में पूरे देश से लगभग 7500 युवा प्रतिनिधि भाग लेंगे।

आपको बता दें पीएम मोदी ने दिसंबर 2016 में इस पुल का शिलान्यास किया था, मुंबई ट्रांसहार्बर लिंक (एमटीएचएल) का नाम अब 'अटल बिहारी वाजपेयी सेवारी-न्हावा शेवा अटल सेतु' रखा गया है। आज पीएम मोदी इसका उद्घाटन करेंगे। अटल सेतु को आज से आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। पुल की कई खासियतें है।

Created On :   12 Jan 2024 8:55 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story