विरासत टैक्स: जानिए क्या है 'इन्हेरिटेंस टैक्स', जिसे बीजेपी ने कांग्रेस के खिलाफ बनाया मुद्दा, लगा तो विरासत में मिली प्रोपर्टी पर देना होगा टैक्स!

जानिए क्या है इन्हेरिटेंस टैक्स, जिसे बीजेपी ने कांग्रेस के खिलाफ बनाया मुद्दा, लगा तो विरासत में मिली प्रोपर्टी पर देना होगा टैक्स!
  • सैम पित्रोदा ने विरासत टैक्स को लेकर दिया बयान
  • बीजेपी ने कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना
  • जानिए अमेरिका में लगने वाले इस टैक्स के बारे में

ोडिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। देश में लोकसभा 2024 का चुनाव शुरू हो गया है। 19 अप्रैल को पहले चरण की वोटिंग भी पूरी हो गई। अब शेष छह चरणों की वोटिंग होना बाकी है। लेकिन इसके पहले इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के बयान से देश में खलबली मच गई है। दरअसल सैम पित्रोदा अपने एक बयान में अमेरिका के इन्हेरिटेंस टैक्स (विरासत टेक्स) की वकालत करते नजर आए। इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री मोदी समेत अमित शाह, बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने भी कांग्रेस पर हमला बोला। वहीं, कांग्रेस सैम पित्रोदा के इस बयान से दूरी बनाते हुए नजर आई। लेकिन क्या है यह ''इन्हेरिटेंस टैक्स'' जिसको लेकर राजनीति गरमा गई है? आइए जानते हैं

क्या है इन्हेरिटेंस टैक्स?

यह अमेरिका में लगने वाला एक टेक्स है। जो मरने वाले की संपत्ति उसके बच्चों को ट्रांसफर किए जाने पर लगाया जाता है। कथन को और सरल भाषा में कहे, तो यह वह टेक्स होता है जो किसी व्यक्ति के मरने के बाद उसकी संपत्ती के बंटवारे पर लगता है। मान लेते हैं कि आपके मृत्यु से पहले आपकी संपत्ती 50 करोड़ है। मृत्यु के बाद आपका बेटा या बेटी आपकी उस के मालिक होने वाले हैं। तब आपकी मृत्यु के बाद अगर आपका बेटा संपत्ती लेता है तो उन 50 करोड़ में से कुछ हिस्सा टेक्स के रूप में उसे सरकार को देना होता है।

केंद्रीय स्तर पर नहीं लगता इन्हेरिटेंस टैक्स

हालांकि, इन्हेरिटेंस टैक्स पूरे अमेरिका में लागू नहीं होता है। वर्तमान में यह टेक्स अमेरिका के सिर्फ छह राज्यों में लागू होता है। इनमें आयोवा, केंटकी, मैरीलैंड, नेब्रास्का, न्यू जर्सी और पेन्सिल्वेनिया शामिल हैं। वहीं अमेरिका के आयोवा राज्य से यह टेक्स 2025 तक खत्म कर दिया जाएगा।

सैम पित्रोदा ने क्या कहा?

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने कहा कि अमेरिका में इन्हेरिटेंस टैक्स का कल्चर है। जब किसी की मृत्यु हो जाती है तब उसकी संपत्ती का कुछ हिस्सा सरकार को भी देना पड़ता है। भारत में ऐसा कोई कानून नहीं हैं। यहां अगर किसी के पास 10 अरब रुपये की संपत्ति है, तो मरने के बाद उसके बच्चों को सारी संपत्ति मिल जाती है, जनता के लिए कुछ नहीं बचता।

पीएम मोदी ने कांग्रेस को घेरा

सैम पित्रोदा के इस बयान के बाद पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोला और कहा कि ''कांग्रेस के खतरनाक इरादे खुलकर सामने आ गए हैं, इसलिए वो इन्हेरिटेंस टैक्स की बात कर रहे हैं।'' इसके साथ ही अमित शाह हमलावर रहे उन्होंने कहा कि ''कांग्रेस पार्टी एक्सपोज हो गई है''। वहीं बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने भी कांग्रेस को कटघरे में लिया और कहा कि ''कांग्रेस ने देश को बर्बाद करने का फैसला कर लिया है''।

दूरी बनाते नजर आई कांग्रेस

वहीं, इस मुद्दे कांग्रेस दूरी बनाते हुए नजर आई। कांग्रेस नेता जयराम रमेश का भी एक बयान सामने आया उन्होंने कहा कि हम एक लोकतांत्रिक देश में रहते हैं। यहां सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है। लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि पित्रोदा के विचार हमेशा कांग्रेस की राय से मेल खाते हों।

Created On :   24 April 2024 1:49 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story