Lok Sabha Elections-2024: NDA और INDIA में कांटे की टक्कर, आगामी लोकसभा चुनाव में होगी जबरदस्त भिड़ंत! सर्वे में आए चौंकाने वाले आंकड़े

Lok Sabha Elections-2024: NDA और INDIA में कांटे की टक्कर, आगामी लोकसभा चुनाव में होगी जबरदस्त भिड़ंत! सर्वे में आए चौंकाने वाले आंकड़े
  • सर्वे में एनडीए और इंडिया में कांटे की टक्कर
  • बीजेपी, कांग्रेस से काफी आगे- सर्वे

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी और कांग्रेस अपने चित परिचित अंदाज में तैयारियां शुरू कर दी हैं। दोनों पार्टियों ने एक दूसरे को मात देने के लिए हर मोर्चे पर काम कर रही हैं तकि अपने प्रतिद्वंदी को साल 2024 के आम चुनाव में पटखनी दी जा सके। मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने बीजेपी वाली गठबंधन एनडीए से मुकाबला करने के लिए इंडिया गठबंधन का गठन किया है ताकि बीजेपी को दिल्ली की सत्ता से दूर किया जा सके। अब इसी को लेकर एक सर्वे आया है जिसमें दोनों गठबंधनों की स्थिति आगामी लोकसभा में क्या रहने वाली है? कौन कितने सीटों पर जीत हासिल करेगा। इसको लेकर आंकड़े जारी किए गए हैं, जो काफी चौंकाने वाले हैं।

बीजेपी वाली एनडीए और गठबंधन इंडिया को लेकर बीते दिनों इंडिया टुडे सी-वोटर और इंडिया टीवी सीएनएक्स ने सर्वे किया था। जिसमें दोनों ने आगामी चुनाव को लेकर एक आंकड़ा जारी किया था। जिसमें यह पता लगाने की कोशिश की गई थी कि अगर अभी चुनाव होता है तो दोनों गठबंधनों में से कौन बाजी मारेगा। तो चलिए बताते हैं कि दोनों सर्वे में किसने कितने सीटों पर मारी बाजी, गठबंधन इंडिया का क्या रहा हाल, जानते हैं।

इंडिया टीवी के सर्वे में किसने मारी बाजी

इंडिया टीवी के सर्वे के मुताबिक, बीजेपी वाली गठबंधन एनडीए को 543 लोकसभा सीटों में से 318 सीटों पर जीत मिल सकती है। जबकि बीजेपी के विरोध तैयार हुए मोर्चे इंडिया को 175 सीटें मिलने के अनुमान हैं। अगर साल 2019 के आम चुनाव से जोड़ कर देखे तो बीजेपी वाली एनडीए को यहां 35 सीटों का नुकसान होता हुआ दिखाई दे रहा है। इंडिया टीवी के सर्वे के मुताबिक, साल 2024 के आम चुनाव में बीजेपी अपने दम पर 290 सीटें जीत सकती है। जबकि कांग्रेस को 66 सीटों से ही संतुष्ट होना पड़ सकता है। साल 2019 के लोकसभा चुनाव को देखे तो बीजेपी को 303 और कांग्रेस को 52 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। उस समय एनडीए गठंबधन को 353 और कांग्रेस की यूपीए गठबंधन को 91 सीटें मिली थी।

इंडिया टुडे के सर्वे में गठबंधन 'इंडिया' को शानदार वोट शेयर

इंडिया टुडे सी-वोटर ने इसी महीने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर अपना सर्वे जारी किया था। जिसमें दोनों गठबंधनों को काफी करीब दिखाया गया है। सर्वे के मुताबिक, एनडीए को 43 फीसदी वोट शेयर मिलने का अनुमान है। जबकी विपक्षी गठबंधन इंडिया को 41 फीसदी वोट शेयर मिल सकते हैं। इस सर्वे की मानें तो बीजेपी वाली गठबंधन एनडीए को 47 सीटों का नुकसान लोकसभा चुनाव में हो सकता है।

आगामी लोकसभा चुनाव में किसको कितनी सीटें?

  • एनडीए- 306 सीटें
  • इंडिया-193 सीटें
  • बीजेपी- 287 सीटें
  • कांग्रेस- 74 सीटें
  • अन्य- 182 सीटों


Created On :   27 Aug 2023 5:13 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story