बजट सत्र 2026: स्थगन के बाद लोकसभा की कार्यवाही फिर शुरु, बजट पर बोलते हुए सपा सांसद अखिलेश यादव ने कहा PDA के बारे में सरकार को सोचना होगा

सपा सांसद ने कहा बीजेपी वाले प्रचार में आगे,अहिल्याबाई की मूर्तियों को तोड़ा गया। प्रधान संसदीय क्षेत्र में बुलडोजर चल रहा है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे फिर शुरु हुई। लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के नोटिस पर कुल 118 सांसदों ने साइन किए हैं। सदन में सपा सांसद अखिलेश यादव बजट पर बोल रहे है। अखिलेश ने बजट को लेकर इसमें कोई विजन नहीं है, उन्होंने बजट को दिशाहीन बताया। उन्होंने अमेरिका -भारत व्यापार डील को ढील कहा।

आज सुबह 11 बजे लोकसभा की कार्यवाही शुरु होते ही भारी हंगामे के भेंट चढ़ गई। हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही को दोपहर दो बजे स्थगित हो गई है। पक्ष -विपक्ष के नेता एक दूसरे पर सदन ना चलने देने का आरोप लगा रहे है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कांग्रेस नेतृत्व वाला इंडिया गठबंधन लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी में है।

लोकसभा में संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, हमने कांग्रेस पार्टी से हाथ जोड़कर अनुरोध किया कि बजट पर चर्चा होनी चाहिए, कांग्रेस पार्टी बोलना शुरू नहीं करना चाहती। वे हर दिन वेल में आकर हंगामा करते हैं। कांग्रेस पार्टी पहले ही पार्लियामेंट की गरिमा को नुकसान पहुंचा चुकी है बजट में चर्चा शुरू होना चाहिए।

आपको बता दें आज मंगलवार सुबह 11 बजे लोकसभा कार्यवाही शुरु हुई, लेकिन एक मिनट के भीतर ही सुबह 11:01 बजे निम्न सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई, सदन में केवल एक मिनट की कार्यवाही हुई। विपक्षी सांसदों की ओर से सदन में लगातार हो रही नारेबाजी और हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही को बार बार स्थगित करना पड़ रहा है।

विपक्षी सांसद मांग कर रहे हैं कि निम्न सदन में राहुल गांधी को बोलने की अनुमति दी जाए। सदन ने राहुल गांधी को बजट पर बोलने की अनुमति दी जा रही है, लेकिन कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पूर्व आर्मी चीफ जनरल एमएम नरवणे (रिटायर) की “अप्रकाशित पुस्तक” पर बोलने पर अड़े हुए है।

बीते दिन भी सदन की कार्यवाही शुरु होते ही पहले दोपहर 2 बजे फिर मंगलवार सुबह 11 बजे तक स्थगित हुई थी। आपको बता दें बीते दिन दोपहर दो बजे शुरु हुई कार्यवाही केवल सात मिनट ही चल सकी।

Created On :   10 Feb 2026 12:40 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story