MP चुनाव 2023 Live Updates: हिंसा के बीच संपन्न हुआ मध्य प्रदेश का विधानसभा चुनाव, शाम 5 बजे तक 71.11% लोगों ने किए मतदान

हिंसा के बीच संपन्न हुआ मध्य प्रदेश का विधानसभा चुनाव, शाम 5 बजे तक 71.11%  लोगों ने किए मतदान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए जारी वोटिंग शुक्रवार शाम 6 बजे खत्म हो गया। चुनाव आयोग के मुताबिक, प्रदेश में शाम 5 बजे तक कुल 71.11% मतदान हुए हैं। हालांकि, अभी चुनाव मतदान के फाइनल आंकड़े सामने आएंगे। 2018 के चुनाव में 75.49% वोटिंग हुई थी। बीते 15 नवंबर को राज्य में चुनाव प्रचार का शोर थम गया था। इस बार सूबे की 230 सीटों के लिए कुल 2,533 प्रत्याशी अपना भाग्य अजमा रहे हैं। जिसमें 2,280 पुरुष, 252 महिलाएं और एक थर्ड जेंडर है। शुक्रवार को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक राज्य में कुल 64626 मतदान केंद्रों पर मतदान हुआ। बता दें कि, नक्सल प्रभावित जिले मंडला, बालाघाट और डिंडौरी में सुबह 7 से दोपहर तीन बजे तक खत्म हो गया था।

बीते एक महीने से राज्य में कांग्रेस और बीजेपी के बीच सियासी घमासान जारी रहा। इस दौरान सूबे में कई सारी रैलियां और जनसभाएं हुईं। इन दोनों पार्टियों के बीच सोशल मीडिया वॉर भी देखने को मिला। या फिर यूं कहे कि दोनों पार्टियों ने एक दूसरे को नीचा दिखाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। साथ ही, चुनाव प्रचार चरम पहुंचने के साथ मंच से खुलेआम इन दोनों पार्टियों के दिग्गज नेता भी एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने से भी पीछे नहीं हटे। आज यानी शुक्रवार को मध्य प्रदेश की जनता ने अपने स्थानीय क्षेत्र के उम्मीदवारों के भाग्य पर अंतिम मुहर लगा दिया। 230 विधानसभा सीटों वाले इस राज्य में एक ही चरण में सभी सीटों पर आज सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ था।

71.11 मतदाता ने मतदान का प्रयोग किया

भारत निर्वाचन आयोग (ECI) के मुताबिक, इस बार मध्य प्रदेश के 230 निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 5.6 करोड़ मतदाता हैं। जिनमें 2.88 करोड़ पुरुष मतदाता और 2.72 करोड़ महिला मतदाता हैं। इसके अलावा 1,373 थर्ड जेंडर मतदाता है। इस बार के चुनाव में कुल 22.36 लाख युवा मतदाता पहली बार मतदान करने वाले रहे। इसमें से शाम 5 बजे तक 71.11 मतदाता ने प्रयोग किया। अब 3 दिसंबर को नतीजे आएंगे।

Live Updates

  • 17 Nov 2023 12:01 PM GMT

    बालाघाट में 4.15 बजे तक 65.29% वोटिंग

    मध्य प्रदेश के इन विधानसभा सीटों पर इतने प्रतिशत वोटिंग हुई है।



     



  • 17 Nov 2023 11:28 AM GMT

    कांग्रेस जिला अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे को बूथ से बाहर निकाला गया

    छिंदवाड़ा विधान सभा क्षेत्र के गांगीवाडा में कांग्रेस जिला अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे को बूथ से बाहर निकाला गया। जैसे ही ओकते गाड़ी से उतरकर बूथ की और बढ़ गए थे, भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें वही रोक लिया और उनसे कहा कि आप बूथ के अंदर नही जा सकते। तीखी झड़प के बाद कांग्रेस पदाधिकारी को वहां से वापस लौटना पड़ा। कांग्रेस नेताओं के साथ यह दूसरा घटनाक्रम था। इसके पूर्व सांसद नकुलनाथ को बरारीपूरा में भाजपा नेता ने बूथ में प्रवेश करने से रोक लिया। उन्हे भी वापस लौटना पड़ा।


  • 17 Nov 2023 11:20 AM GMT

    मुरैना में घटना कल देर रात हुई- मुख्य निर्वाचन अधिकारी

    मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुपम रंजन का कहना है, ''मुरैना में घटना कल देर रात हुई जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद एफआईआर दर्ज की जाएगी। इसका चुनाव से कोई संबंध नहीं है। यह पूर्व की बात है।'' मतदान के दिन की घटना। इंदौर में जूनी थाने के सामने छोटी सी मारपीट हुई, जिसमें मामला दर्ज हुआ है। मतदान पर कोई असर नहीं हुआ है।''

  • 17 Nov 2023 11:08 AM GMT

    राजधानी भोपाल में वोटिंग परसेंटेज बहुत कम

    राजधानी भोपाल के जिले में अब तक कुल मतदान मात्र 44.89 प्रतिशत हुए हैं।

    बैरसिया- 52.74%

    नरेला- 35%

    भोपाल दक्षिण-पश्चिम- 40.18 %

    भोपाल मध्य- 37.4%

    भोपाल उत्तर- 43%

    गोविंदपुरा - 47.2%

    हुजूर- 50.39%

  • 17 Nov 2023 11:01 AM GMT

    राजनगर भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ केस दर्ज

    छतरपुर जिले के राजनगर विधानसभा क्षेत्र में हुई घटना को लेकर राजनगर भाजपा प्रत्याशी अरविंद पटेरिया सहित उनके समर्थकों पर खजुराहो थाने में 302, 307, 147, 149 294, 506 का मामला दर्ज, राजनगर विधानसभा क्षेत्र के चंदनगर टोरिया इलाके में नाती राजा पर जानलेवा हमला कर नाती राजा के समर्थक सलमान की गाड़ी से कुचलकर हत्या करने का मामला।

  • 17 Nov 2023 11:00 AM GMT

    दोपहर 3 बजे तक जबलपुर जिले में लगभग 58.09 प्रतिशत मतदान :-

    * पाटन - 64.20 प्रतिशत

    * बरगी - 61.83 प्रतिशत

    * जबलपुर पूर्व - 49.36 प्रतिशत

    * जबलपुर उत्तर - 54.77 प्रतिशत

    * जबलपुर केंट - 50.44 प्रतिशत

    * जबलपुर पश्चिम - 53.93 प्रतिशत

    * पनागर - 63.45 प्रतिशत

    * सिहोरा - 64.11 प्रतिशत

  • 17 Nov 2023 10:58 AM GMT

    सीएम शिवराज ने रेहटी में मतदान क्रेंद्र का दौरा किया

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रेहती में मतदान केंद्र का दौरा किया। इस दौरान शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया से कहा, "मतदान चल रहा है, जनता उत्साहित हैं। मैंने देखा कि अगर किसी का एक्सीडेंट हो जा रहा है या किसी प्रकार की दिक्कत है तब भी लोग वोट डालने आ रहे हैं। बुज़ुर्ग लोग, जिन्हें चलने में दिक्कत है वे भी वोट डालने के लिए आ रहे हैं। "

  • 17 Nov 2023 10:48 AM GMT

    MP में 3 बजे तक इन बड़े शहरों में इतनी फीसदी हुई वोटिंग

    ग्वालियर- 51.00%

    इंदौर-54.89%

    उज्जैन- 61.11%

    नरसिंहपुर- 63.98% 

    भोपाल-45.34%

    जबलपुर-58.09%

  • 17 Nov 2023 10:41 AM GMT

    'कमल' निशान वाला बटन दबाना चाहिए- नरोत्तम मिश्रा

    दतिया में मध्य प्रदेश के मंत्री और भाजपा नेता नरोत्तम मिश्रा कहना है, "जब आप (ईवीएम पर) कमल के निशान वाला बटन दबाते हैं, तो भारत में जश्न मनाया जाता है। अगर कोई अन्य राजनीतिक दल जीतता है, तो पाकिस्तान में जश्न मनाया जाएगा। राष्ट्रीय हित को ध्यान में रखते हुए 'कमल' निशान वाला बटन दबाना चाहिए।''

  • 17 Nov 2023 10:33 AM GMT

    इंदौर के सिंधी कॉलोनी में मारपीट की सूचना

    इंदौर-4 से भाजपा प्रत्याशी मालिनी गौड़ के बेटे द्वारा कथित रूप से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पीटने के मामले में जूनी इंदौर SP, देवेन्द्र सिंह धुर्वे ने बताया, "कुछ समय पहले सिंधी कॉलोनी में मारपीट की सूचना मिली थी। फरियादी(विलियम्स) को थाने लाया गया है, जिसकी ओर से FIR दर्ज़ की जा रही है। फरियादी ने बताया कि एकलव्य सिंह गौड़ और उनके कुछ साथियों ने उनके साथ मारपीट की है। अभी कार्रवाई की जा रही है।" इंदौर विधानसभा से बीजेपी विधायक मालिनी गौड़ के बेटे एकलव्य गौड़ और उनके साथियों ने कथित तौर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पिटाई कर दी। कांग्रेस नेता केके मिश्रा और सुरजीत चड्ढा इंदौर थाने पहुंचे और उन्होंने पुलिस से एकलव्य गौड़ और उनके साथियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की।

Created On :   16 Nov 2023 6:34 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story