मध्य प्रदेश चुनाव: भाजपा ने नरेंद्र सिंह तोमर को बनाया प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति का संयोजक

मध्य प्रदेश चुनाव: भाजपा ने नरेंद्र सिंह तोमर को बनाया प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति का संयोजक

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा ने लंबे विचार विमर्श के बाद पार्टी ने केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को मध्य प्रदेश में आगामी विधान सभा चुनाव के लिए प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति का संयोजक बनाने का फैसला किया है। भाजपा राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने तोमर की संगठनात्मक नियुक्ति को लेकर बयान जारी कर कहा, "भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री को मध्य प्रदेश में होने वाले आगामी विधान सभा चुनाव के लिए प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति का संयोजक नियुक्त किया है।" उन्होंने कहा कि यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   15 July 2023 7:59 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story