Lucknow Mayor Sushma Kharakwal: मेयर सुषमा खर्कवाल के बयानों पर भड़के अखिलेश यादव, एक महिला होकर मेरी दिवंगत मां का अपमान न करें

मेयर सुषमा खर्कवाल के बयानों पर भड़के अखिलेश यादव, एक महिला होकर मेरी दिवंगत मां का अपमान न करें

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी की मेयर सुषमा खर्कवाल महिला आरक्षण बिल गिरने पर विपक्ष पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने सपा पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव अपनी मां और बहन दोनों का अपमान किया है। खर्कवाल ने कहा वह जिनकी कोख में वे जन्मे और जिस बहन की ऊंगली पकड़कर चले हैं, उसके खिलाफ खड़े हो गए हैं।

अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में कहा, "आदरणीय सुषमा खरकवाल जी, आप कृपया अपनी राजनीतिक मजबूरीवश मेरी दिवंगत मां का नाम लेकर एक महिला के रूप में एक अन्य महिला का अपमान न करें। नारी के सम्मान में आपसे बस इतना आग्रह है। यदि आपके घर में कोई बड़े-बुजुर्ग हों या बच्चे तो उनसे पूछ लीजिए कि आपका ये अति निंदनीय द्वेषपूर्ण बयान उचित है या नहीं। बाक़ी आप स्वयं एक महिला हैं। महिला ही जब महिला का अपमान करेगी तो कौन आपको नैतिक रूप से सही कहेगा।"

इसके आगे उन्होंने कहा भारतीय समाज में कभी भी, किसी की भी मां का अपमान स्वीकार्य नहीं है। आपका राजनीतिक भविष्य उज्ज्वल होता अगर आप उसे नैतिक मानकों पर इतना नीचे न ले जातीं, आज आपके समर्थक भी शर्मिंदा हैं। जिनको प्रभावित करने के लिए आप अपना स्तर गिरा रही हैं, वो किसी के भी सगे नहीं हैं। आप अपना स्तर बनाए रखें और संतुलन भी। मैं आपसे किसी क्षमा की भी अपेक्षा नहीं रखता हूं और न ही ऐसा कहने के बाद क्षमा के कोई मायने रह जाते हैं। आपका अकेले में बैठकर जो पछतावा होगा, हमारे लिए इतना ही बहुत है। आपका भाई, अखिलेश।

Created On :   21 April 2026 9:39 PM IST

Tags

Next Story