भ्रष्टाचार: भाजपा की योजनाओं पर बिचौलिए कर रहे उगाही : अखिलेश यादव

भाजपा की योजनाओं पर बिचौलिए कर रहे उगाही : अखिलेश यादव
  • अखिलेश यादव ने बीजेपी पर साधा निशाना
  • भाजपा सरकार में लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
  • सरकार की आंखे बंद बिचौलिए कर रहे है उगाही

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। सभी योजनाओं में बिचौलिए उगाही करते हैं। इस सबकी जानकारी होते हुए भी सरकार की आंखे बंद हैं।

ताजा मामला कन्नौज का है। जहां प्रधानमंत्री आवास योजना में भ्रष्टाचार के कारण युवती ने सुसाइड कर लिया। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास के नाम पर कन्नौज की तिर्वा निवासी सोनम को ठगा गया। इस कारण वह बहुत दुःखी थी। भाजपा सरकार की प्रदेश और केन्द्र की योजनाओं में जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है। बजट की लूट हो रही है। कोई योजना जमीन पर नहीं दिखाई दे रही है।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा राज में योजनाओं का हल्ला ज्यादा है, लोगों को लाभ नहीं हो रहा है। जनता का हर वर्ग उत्पीड़न का शिकार है। भ्रष्टाचार से आम जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। स्वास्थ्य सेवाएं ध्वस्त हैं। सरकार जनता को डेंगू, मलेरिया बुखार तक का इलाज उपलब्ध नहीं करा पा रही है। अस्पतालों में दवाएं और अन्य सुविधाएं नहीं हैं। जनता परेशान और बेहाल है।

आईएएनएस

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   27 Oct 2023 11:43 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story