Mizoram Assembly Election 2023: मिजोरम में शांतिपूर्ण तरीके संपन्न हुआ विधानसभा चुनाव, सभी 40 सीटों पर कुल 77.50 फीसदी मतदान, पिछले चुनाव के मुकाबले कम हुई वोटिंग

मिजोरम में शांतिपूर्ण तरीके संपन्न हुआ विधानसभा चुनाव, सभी 40 सीटों पर कुल 77.50 फीसदी मतदान, पिछले चुनाव के मुकाबले कम हुई वोटिंग
  • मिजोरम में संपन्न हुआ विधानसभा चुनाव
  • राज्य में कुल 77.50 फीसदी मतदान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। 40 सीटों वाले मिजोरम में आज विधानसभा चुनाव संपन्न हो गए हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक, शाम पांच बजे तक राज्य के 77.50 फीसदी लोगों ने अपना मताधिकार का उपयोग किया। कुल 174 उम्मीदवारों का भाग्य अब ईवीएम मशीन में कैद हो चुका है। राज्य में विधानसभा चुनाव के नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे। साल 2018 के मिजोरम चुनाव में यहां पर कुल 81.61% वोटिंग हुई थी।

मिजोरम के सभी 1,276 मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे वोटिंग की प्रक्रिया शुरू हुई। इनमें 149 सुदूर और 30 मतदान केंद्र अंतरराज्यीय एवं अंतरराष्ट्रीय सीमा के आसपास वोटिंग हुई है, जिसे काफी ज्यादा संवेदनशील घोषित किया गया था।

राज्य में मतदान से पहले म्यांमा से लगी 510 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा और बांग्लादेश से लगी 318 किलोमीटर लंबी सीमा को सील कर दिया गया था। राज्य में मतदान के लिए पोलिंग बूथ समेत राज्य के कोने कोने में सुरक्षा के पुखता इंतजाम कर लिए गए थे। ताकि चुनाव के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी ना हो। साथ ही, राज्य में विधानसभा चुनाव को बेहतर तरीके से संपन्न कराने के लिए कम से कम 3,000 पुलिस कर्मियों और 5,400 केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों चुनावों के लिए तैनात किए गए थे।

40 विधानसभा सीट पर मतदान प्रतिशत

  1. आइजोल पूर्व I - 65.97 %
  2. आइजोल पूर्व II - 68.77 %
  3. आइजोल उत्तर I - 70.51 %
  4. आइजोल उत्तर II - 73.91 %
  5. आइजोल उत्तर III - 73.95 %
  6. आइजोल दक्षिण I - 75.00 %
  7. आइजोल दक्षिण II - 74.11 %
  8. आइजोल दक्षिण III - 79.91 %
  9. आइजोल पश्चिम I - 72.94 %
  10. आइजोल पश्चिम II - 73.70 %
  11. आइजोल पश्चिम III - 75.00 %
  12. चालफ़िलह - 75.55 %
  13. चम्फाई उत्तर - 78.03 %
  14. चम्फाई दक्षिण -77.63 %
  15. डम्पा - 76.59 %
  16. पूर्वी तुईपुई - 79.01 %
  17. हच्छेक - 82.79 %
  18. ह्रांगतुर्ज़ो - 80.85%
  19. कोलासिब - 77.15 %
  20. लांग्टलाई पूर्व - 74.62 %
  21. लांग्टलाई पश्चिम - 80.80 %
  22. लेंगटेंग - 73.37 %
  23. लुंगलेई पूर्व - 73.50 %
  24. लुंगलेई उत्तर - 75.09 %
  25. लुंगलेई दक्षिण - 80.43 %
  26. लुंगलेई पश्चिम - 73.12 %
  27. मामित - 81.89 %
  28. पलक - 72.68 %
  29. तुइचावंग - 80.00 %
  30. तुइकुम - 87.32 %
  31. तुइरिअल - 80.69%
  32. तुइवावल - 75.18 %
  33. पश्चिम तुईपुई - 76.61 %
  34. सइहा - 73.91 %
  35. सेरछिप - 83.73 %
  36. सेरलुई - 83.03 %
  37. दक्षिण तुईपुई - 82.62 %
  38. तवी - 76.51 %
  39. थोरंग - 76.76 %
  40. तुईचांग - 82.39 %

राज्य में त्रिकोणीय मुकाबला

राज्य के कुल 174 उम्मीदवारों में से 18 महिला उम्मीदवार थे। सत्तारूढ़ मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ), मुख्य विपक्षी दल जोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) और कांग्रेस ने राज्य की कुल 40 सीटों पर अपने प्रत्याशी को चुनावी मैदान में उतारे थे।

राज्य के कुल 8.57 लाख मतदाताओं में 4 लाख 13 हजार 64 पुरुष और 4 लाख 39 हजार 28 महिला मतदाता शामिल हैं। जिनमें से आज 77.50 फीसदी लोगों ने अपना मताधिकार का प्रयोग किया।

VIP कैंडिडेट्स

मिजोरम विधानसभा में वर्तमान में मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) के पास बहुमत है। मिजोरम की आइजोल पूर्व-1 सीट से मौजूदा मुख्यमंत्री जोरमथांगा चुनावी मैदान में थे। इसके अलावा सेरछिप सीट से जोरम नेशनलिस्ट पार्टी (जेडपीएम) नेता और मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार लालडुहोमा चुनावी मैदान में थे। उन्होंने पिछले विधानसभा चुनाव में इसी सीट से पांच बार सीएम रहे ललथनहवला को हराकर विधानसभा पहुंचे थे।

Created On :   7 Nov 2023 1:57 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story