विधानसभा चुनाव नतीजे 2023 Live: ZPM ने कांग्रेस और MNF को पछाड़ा, 40 में से 26 सीटों पर बड़ी जीत, कांग्रेस-बीजेपी का बूरा हाल

ZPM ने कांग्रेस और MNF को पछाड़ा, 40 में से 26 सीटों पर बड़ी जीत, कांग्रेस-बीजेपी का बूरा हाल
  • मिजोरम में मतगणना शुरू
  • बीजेपी ने 13 सीटों पर उतारे हैं अपने उम्मीदवार

डिजिटल डेस्क, आइजोल। चार राज्यों राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के बाद अब मिजोरम विधानसभा चुनाव की मतगणना की बारी है। पहले मिजोरम की मतगणना 3 दिसंबर को ही होनी थी, लेकिन राजनीतिक दलों, एनजीओ, छात्र संगठनों और चर्च की अपील के बाद चुनाव आयोग ने इसकी तारीख बदलकर 4 दिसंबर कर दी थी क्योंकि ईसाई बहुल राज्य के लोगों के लिए रविवार का दिन खास अहमियत रखता है।

मिजोरम में मतगणना के लिए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। यहां इस बार मिजो नेशनल फ्रंट (MNF), जोरम पीपुल्स मूवमेंट (ZPM) और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होने की उम्मीद है। जानकारी के लिए बता दें कि, चुनाव में 18 महिलाओं समेत कुल 174 उम्मीदवार मैदान में खड़े हैं। मिजोरम विधानसभा के लिए सात नवंबर को वोट डाले गए थे। राज्य के 8.57 लाख मतदाताओं में से 80 फीसदी से ज्यादा ने अपने मताधिकार का उपयोग किया था।

मिजोरम में एमएनएफ, जेडपीएम और कांग्रेस ने 40-40 सीटों पर चुनाव लड़ा है, जबकि बीजेपी ने 13 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। मिजोरम में पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ने वाली आम आदमी पार्टी (AAP) ने चार सीटों पर चुनाव लड़ा है। इसके अलावा 17 निर्दलीय उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत अजमाने के लिए चुनावी मैदान में खड़े हैं।

Live Updates

  • 4 Dec 2023 10:07 AM GMT

    आइजोल ईस्ट से हारे सीएम जोरामथंगा

    चुनाव आयोग के मुताबिक मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरामथंगा आइजोल ईस्ट-1 सीट पर जेडपीएम के लालथनसांगा से 2,101 वोटों से हार गए हैं।

  • 4 Dec 2023 9:58 AM GMT

    मिजोरम के नतीजे घोषित

    • जेडपीएम- 26
    • एमएनएफ-10
    • कांग्रेस-1
    • अन्य- 3

  • 4 Dec 2023 9:06 AM GMT

    जेडपीएम को मिला बहुमत

    चुनाव आयोग के मुताबिक, जेडपीएम ने अब तक 26 सीटों पर जीत हासिल की है, जबकि एक पर वह आगे चल रही है। एमएनएफ को 7 सीटों पर जीत मिली है, जबकि 3 सीटों पर वह आगे है। बीजेपी को दो सीटों पर जीत मिली है। वहीं कांग्रेस एक सीट पर आगे चल रही है। अभी तक 35 सीटों के नतीजे सामने आ चुके हैं। मिजोरम में कुल 40 सीटें हैं।

  • 4 Dec 2023 8:51 AM GMT

    जेडपीएम को किन सीटों पर मिली जीत?

    जेडपीएम ने कोलासिब, चालफिल, तावी, आइजोल नॉर्थ-2, आइजोल वेस्ट-1, आइजोल वेस्ट-2, आइजोल वेस्ट-3, आइजोल नॉर्थ-1, आइजोल नॉर्थ-2, आइजोल साउथ-1, आइजोल साउथ-2, आइजोल साउथ-3, लेंगटेंग, तुइचांग, ​​चम्फाई उत्तर, चम्फाई दक्षिण, तुइकुम, ह्रांगतुर्जो, दक्षिण तुईपुई, लुंगलेई पूर्व, लुंगलेई पश्चिम, लुंगलेई दक्षिण, लांग्टलाई पूर्व में जीत दर्ज की है।

  • 4 Dec 2023 8:36 AM GMT

    बीजेपी ने तीन सीट जीतने का किया दावा

    प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वनलालहुमुआका ने कहा, "नतीजों को देखने के बाद यह थोड़ा अप्रत्याशित है लेकिन हम इसे स्वीकार करते हैं और हम लोगों के जनादेश का सम्मान करते हैं। पीएम मोदी और जेपी नड्डा के नेतृत्व में बीजेपी मिजोरम में काफी आगे बढ़ रही है। 2018 में हमें केवल 1 सीट मिली थी लेकिन अब हमें 2 सीट मिल चुकी है और हम 1 और सीट की उम्मीद कर रहे हैं। हम 3 सीट की उम्मीद कर रहे हैं।"

  • 4 Dec 2023 7:59 AM GMT

    सीएम जोरमथांगा को मिली हार

    आइजोल पूर्व-1 निर्वाचन क्षेत्र में जेडपीएम के लालथनसांगा ने मौजूदा मुख्यमंत्री जोरमथांगा को हरा दिया है। सीएम को 2101 वोटों से हार का सामना करना पड़ा है।

  • 4 Dec 2023 6:45 AM GMT

    ZPM के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार लालदुहोमा ने क्या कहा?

    ZPM के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार लालदुहोमा ने कहा, "मिजोरम वित्तीय संकट का सामना कर रहा है।.निवर्तमान सरकार से हमें यही विरासत मिलने वाली है। हम अपनी प्रतिबद्धता पूरी करने जा रहे हैं। वित्तीय सुधार आवश्यक है और उसके लिए हम एक संसाधन जुटाने वाली टीम बनाने जा रहे हैं।"

  • 4 Dec 2023 6:44 AM GMT

    पार्टी की जीत को लेकर क्या बोलें ZPM के उपाध्यक्ष डॉ. केनेथ चावंगलियाना ?

     ZPM (जोरम पीपुल्स मूवमेंट) के उपाध्यक्ष डॉ. केनेथ चावंगलियाना ने कहा, "फिलहाल हम 20 से ज्यादा सीटों पर आगे चल रहे हैं। मुझे लगता है कि हम पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएंगे।"

  • 4 Dec 2023 6:36 AM GMT

    26 सीटों पर जेडपीएम की बढ़त

    मिजोरम की 40 सीटों में से जेडपीएम ने 26 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है। वहीं एमएनएफ 11, बीजेपी 2 और कांग्रेस 1 सीटों पर आगे चल रही है।

  • 4 Dec 2023 5:02 AM GMT

    मिजोरम के डिप्टी सीएम तावंलुइया हारे

    मिजोरम के डिप्टी सीएम तावंलुइया तुईचांग में जेडपीएम उम्मीदवार डब्ल्यू छुआनावमा से हार गए। मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) के तावलुइया को 6,079 वोट मिले, जबकि जोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) के उम्मीदवार डब्ल्यू चुआनावमा को 6,988 वोट मिले।

Created On :   4 Dec 2023 2:56 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story