मध्य प्रदेश चुनाव 2023: मोदी आज सिवनी में , महाकौशल की 38 सीटों पर रहेगी नजर

मोदी आज सिवनी में , महाकौशल की 38 सीटों पर रहेगी नजर
महाकौशल की 38 सीटों पर पीएम मोदी की नजर

डिजिटल डेस्क, सिवनी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज (रविवार को) सिवनी में होंगे। वे यहां पुराना बायपास पर डोरली छतरपुर स्थित मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष तथा पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा से सटे सिवनी से मोदी की नजर महाकोशल की 38 विधानसभा सीटों पर रहेगी। जबलपुर, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, मंडला तथा बालाघाट जिले के सेंटर पाइंट सिवनी में मोदी की सभा कर भाजपा यहां कांग्रेस के साथ बने 2-2 के अंतर को तो खत्म करना ही चाहती है। बालाघाट, मंडला, नरसिंहपुर तथा जबलपुर में भी वह हार-जीत के अंतर को पाटना चाहती है। तय कार्यक्रम के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी पूर्वाह्न 11 बजे नईदिल्ली से सीधे गोंदिया एयरपोर्ट पर उतरेंगे। वहां से हेलीकाप्टर द्वारा 11:45 बजे सिवनी आएंगे। यहां सभा पश्चात, व्हाया गोंदिया इंदौर रवाना हो जाएंगे।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की आज सागर में चार जनसभाएं

सागर। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज (5 नवंबर को) सागर जिले में चार विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव सिरोठिया के अनुसार राजनाथ सिंह रदोपहर 12 बजे सुरखी विधानसभा के बिलहरा पहुंचेंगे और चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। श्री सिंह इसके बाद नरयावली विधानसभा के कर्रापुर में , बंडा मेें और बीना के मंडीबामोरा में भी जनसभा करेंगे।

Created On :   4 Nov 2023 6:37 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story