सीएम फेस पर सस्पेंस खत्म: ओडिशा में मोहन मांझी होंगे नए मुख्यमंत्री, भाजपा ने प्रभाती परिदा और केवी सिंह देव को बनाया डिप्टी सीएम

ओडिशा में मोहन मांझी होंगे नए मुख्यमंत्री, भाजपा ने प्रभाती परिदा और केवी सिंह देव को बनाया डिप्टी सीएम
  • भाजपा ने ओडिशा में सीएम फेस का ऐलान किया
  • मोहन मांझी को बनाया नया राज्य का नया सीएम
  • प्रभाती परिदा और केवी सिंह देव होंगे डिप्टी सीएम

डिजिटल डेस्क, भुवनेश्वर। ओडिशा में भाजपा के सीएम फेस पर से पर्दा हट गया है। भाजपा ने विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के एक हफ्ते बाद मोहन मांझी को राज्य का नया सीएम बनाया गया। राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की तर्ज पर भाजपा ने ओडिशा में एक सीएम और दो डिप्टी सीएम का फॉर्मूला लागू किया है। भाजपा आलाकमान ने प्रभाती परिदा और केवी सिंह देव को डिप्टी सीएम के तौर पर चुना है। ओडिशा में 24 साल बाद भाजपा ने खुद के दम पर राज्य में सरकार बनाई है। राज्य में जिस दिन से भाजपा ने चुनावों में जीत हासिल की थी। उस दिन से ही नए मुख्यमंत्री को लेकर अटकलों का सिलसिला शुरू हो गया था। इसके बाद भुवनेश्वर में आज (मंगलवार) शाम भाजपा के विधायक दल की बैठक में सीएम और दो डिप्टी सीएम पर चल रहे सस्पेंस को खत्म किया गया।

आपको बता दें, साल 2000 में बीजू जनता पार्टी के संस्थापक नवीन पटनायक ने ओडिशा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। इसके बाद वह राज्य में 24 साल और 98 दिन तक बतौर सीएम रहे। हालांकि, अब भाजपा के सत्ता में आने के बाद पार्टी ने मोहन मांझी को मुख्यमंत्री बनाने का ऐलान किया है। जबकि, प्रभाती परिदा और केवी सिंह देव को डिप्टी सीएम बनाया गया है।

दलित समाज से आते है मोहन मांझी

ओडिशा के नए मुख्यमंत्री मोहन मांझी दलि वर्ग से ताल्लुक रखते हैं। भाजपा ने मोहन मांझी को सीएम के रूप में चुनकर दलित समाज को साधने का प्रयास किया है। मांझी क्योंझर विधानसभा सीट से विधायक है। इस सीट पर अनुसूचित जनजाति वोटर्स की संख्या ज्यादा है। मांझी ने बीजद पार्टी के नीना मांझी को 11 हजार 577 वोटों के साथ शिकस्त दी है। मांझी चार बार के विधायक भी रह चुके हैं।

प्रभाती-देव सिंह को बनाया डिप्टी सीएम

ओडिशा में भाजपा सीएम के साथ-साथ दो डिप्टी सीएम का फॉर्मूला भी लेकर आई है। इस बार भाजपा ने निमापारा विधानसभा सीट से विधायक प्रभाती पारिदा को डिप्टी सीएम बनाया है। उन्होंने बीजद के दिलिप कुमार नायक को 4588 वोटों के साथ शिकस्त दी है। जबकि, दूसरे डिप्टी सीएम के लिए पार्टी ने कनक वर्धन सिंह देव को चुना है। वह पटनगढ़ सीट से विधायक है। उन्होंने बीजद के सरोज कुमार मेहर को 1357 वोटों से हराया है।

Created On :   11 Jun 2024 1:35 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story