लोकसभा चुनाव 2024: चुनावी मैदान में मुलायम की तीसरी पीढ़ी, मम्मी डिंपल यादव के साथ चुनाव प्रचार में दिखीं बेटी अदिती

चुनावी मैदान में मुलायम की तीसरी पीढ़ी, मम्मी डिंपल यादव के साथ चुनाव प्रचार में दिखीं बेटी अदिती
  • देश में जल्द होने वाला लोकसभा चुनाव का आगाज
  • चुनाव प्रचार में उम्मदीवारों के परिवार की बढ़ रही सक्रियता
  • मैनपुरी सीट पर प्रचार के लिए डिंपल यादव संग बेटी हुई शामिल

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। देश में लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ ही राजनीतिक दलों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस चुनावी समर में उम्मीदवारों के साथ ही परिवार भी उनके प्रचार और प्रसार में जुट गए हैं। उत्तरप्रदेश की बात करें तो यहां की मैनपुरी सीट पर समाजावादी पार्टी के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की तीसरी पीढ़ी चुनावी रण में काफी एक्टिव नजर आ रही है। दरअसल, सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की बेटी अदिति अपनी मां डिंपल यादव के साथ चुनाव प्रचार में जोरों- शोरों से हिस्सा ले रही हैं। डिंपल यादव का चुनाव में प्रत्याशियों की सक्रियता के सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि जिंदगी में सभी चीजों का तजुर्बा लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि चुनावों के समय बच्चे घर आए हुए हैं। वे उनके साथ मैनपुरी में चुनावी उत्साव को देखने के लिए शामिल हुए हैं।

गौरतलब है कि इस वक्त अदिती यादव पढ़ाई के सिलसिले में विदेश में रह रही हैं। वह अपनी मां डिंपल यादव के साथ मंगलवार को सुल्तानगंज में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुई थी। हालांकि, इससे पहले भी वह कई बार राजधानी लखनऊ में हुए राजनीतिक जनसभाएं में हिस्सा ले चुकी हैं। इस बार वह मैनपुरी सीट से चुनाव प्रचार के लिए डिंपल यादव का साथ देती देती हुई नजर आ रही हैं।

कार्यकर्ता सम्मेलन में डिंपल यादव हुई शामिल

सांसद डिंपल यादव सुल्तानगंज में सपा कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने के लिए पहुंची थी। इस दौरान उन्होंने साल 2024 के आगामी चुनाव के लिए नया नारा दिया। उन्होंने कहा कि लोकसभा की 80 सीटें जिताओ और नौकरी पाओ, महिला सुरक्षा पाओ। इसके अलावा उन्होंने बीजेपी पर भी जमकर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी देश के मुद्दों से भटकाने वाली राजनीति करती हैं।

हाल ही में राहुल गांधी ने शक्ति को लेकर बयान दिया था। उनके इस बयान के बचाव में डिंपल यादव ने पलटवार करते हुए कहा कि उत्तरप्रदेश में महिला अपराध के मामलों में 50 प्रतिशत वृद्धि हुई है। राज्य में रेप और हत्या की घटनाएं तेजी से पैर पसार रही हैं। कार्यक्रम के दौरान, सपा सांसद ने कार्यकर्ताओं से कहा कि पार्टी को मैनपुरी के लोग समर्थन देने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि बीजेपी अब तक अपने प्रत्याशी का चयन नहीं कर पा रही है। डिंपल यादव ने बीजेपी पर वार करते हुए कि जनता से झूठे वायदे करने वाली बीजेपी अब तक मैनपुरी से उम्मीदवार की घोषणा क्यों नहीं कर रही है।

सपा का बीजेपी पर बड़ा हमला

डिंपल यादव ने आगे कहा कि जो लोग धर्म की राजनीति करते हैं, वे स्वास्थ्य और शिक्षा के मुद्दों पर बातचीत करने से क्यों झिझकते हैं। उन्हें कहा कि देश में सभी लोग धार्मिक हैं। नेताजी भी धार्मिक प्रवृत्ति के थे और अखिलेश भी धार्मिक हैं। उन्होंने कहा कि जीवन में कभी ढोंग नहीं करना चाहिए। अगर दिल में करुणा का भाव और लोगों की मदद करने का जज्बा, हर एक व्यक्ति के जीवन में काफी मायने रखता है। इसके अलावा डिंपल यादव ने सपा महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव के 80 में से 40 सीटें जीतेने वाले बयान के बचाव किया था। इस पर उन्होंने कहा था कि सपा की ओर से गठबंधन दल को 17 सीटें सौंपी गई हैं। पार्टी बाकी की बची हुई सीटों पर चुनाव मैदान में उतर रही हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव में अब जनता को 80 सीटें पर विजय बनाकर राज्य में नौकरी और महिला सुरक्षा की आवाज उठानी पड़ेगी।

Created On :   20 March 2024 1:14 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story