पंजाब में सरकार बनाने की दौड़ में सबसे आगे आप

AAP is at the forefront of the race to form the government in Punjab.
पंजाब में सरकार बनाने की दौड़ में सबसे आगे आप
विधानसभा चुनाव 2022 पंजाब में सरकार बनाने की दौड़ में सबसे आगे आप

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) के शीर्ष पर पहुंचने का अनुमान है। एबीपी सी-वोटर एग्जिट पोल में यह संभावना जताई गई है। एग्जिट पोल के अनुमानों के मुताबिक, 117 सदस्यीय पंजाब विधानसभा में आप की ओर से 51-61 सीटें जीतने की संभावना है। सरकार बनाने का जादुई आंकड़ा 59 है। जिस प्रकार के एक्जिट पोल के रुझाने सामने आए हैं, उसे देखते हुए कहा जा सकता है कि पंजाब की प्रमुख विपक्षी पार्टी आप मौजूदा कांग्रेस से सत्ता हथिया सकती है, जिसके पोल के अनुसार 25 सीटें जीतने की संभावना है।

तीसरे स्थान पर शिरोमणि अकाली दल (शिअद) रह सकती है, जिसके 23 सीटें जीतने का अनुमान है। अमरिंदर सिंह की नवगठित पंजाब लोक कांग्रेस पार्टी के साथ भाजपा का गठबंधन इन चुनावों में केवल 10 सीटें ही जीतता दिखाई दे रहा है। पंजाब के तीन क्षेत्र हैं- दोआबा, मालवा और माझा। एग्जिट पोल के मुताबिक, दोआबा क्षेत्र की 23 सीटों पर कांग्रेस और आप के बीच बराबरी की उम्मीद है, जिसमें से प्रत्येक को सात सीटें मिल सकती हैं, जबकि शिअद को पांच और बीजेपी को तीन सीटें मिल सकती हैं।

शिरोमणि अकाली दल 25 में से आठ सीटें हासिल करके माझा क्षेत्र में सभी प्रतिद्वंद्वी पार्टियों को पछाड़ सकता है। इस क्षेत्र से आप को छह और भाजपा को चार सीटें मिल सकती हैं। महत्वपूर्ण मालवा क्षेत्र में आप 43 सीटों पर कब्जा कर सकती है, जबकि कांग्रेस (11) और शिअद (10) सीटें जीत सकती हैं। यह अनुमान है कि भाजपा को इस क्षेत्र में केवल तीन सीटों से संतोष करना पड़ेगा। वर्तमान सर्वेक्षण निष्कर्ष और अनुमान राज्य भर में 18 वर्ष से अधिक के वयस्कों के बीच मतदान के दिन और मतदान के दिन के बाद आयोजित सीवोटर एग्जिट पोल/पोस्ट पोल व्यक्तिगत साक्षात्कार पर आधारित हैं। सर्वे के दौरान पंजाब में 16533 लोगों से बातचीत की गई। इस दौरान 95 प्रतिशत कॉन्फिडेंस इंटरवल के साथ प्रोजेक्शन रहा।

(आईएएनएस)

Created On :   7 March 2022 4:00 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story