राघव चड्ढा-परिणीति चोपड़ा के रिश्ते पर आप सांसद संजीव अरोड़ा ने लगाई मुहर, ट्वीट कर दी बधाई

AAP MP Sanjeev Arora approves of Raghav Chadha-Parineeti Chopras relationship, tweets congratulations
राघव चड्ढा-परिणीति चोपड़ा के रिश्ते पर आप सांसद संजीव अरोड़ा ने लगाई मुहर, ट्वीट कर दी बधाई
रिश्ता कन्फर्म ! राघव चड्ढा-परिणीति चोपड़ा के रिश्ते पर आप सांसद संजीव अरोड़ा ने लगाई मुहर, ट्वीट कर दी बधाई

डिजिटल डेस्क, मुंबई। राजनीति और बॉलीवुड का रिश्ता काफी पुराना रहा है। अक्सर हम एक्टर-एक्ट्रेसस के राजनेताओं से लिंकअप की खबरें सुनते ही रहते है। अब ऐसी ही एक नई जोड़ी आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा और मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की बनती हुई नजर आ रही है। इस रिश्ते पर अब राघव के करीबी और आप सांसद संजीव अरोड़ा ने ट्वीट कर दोनो को रिश्ते की बधाई दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में दोनो की फोटो शेयर करते हुए कहा, " मैं राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा को तहेदिल से बधाई देता हूं, और आशा करता हूं कि दोनो के रिश्ते में हमेशा प्यार, खुशी और साथ बना रहे, मेरी शुभकामनाएं।"

राघव और परिणीति की दोस्ती की शुरूआत ब्रिटेन में कॉलेज के दौरान हुई थी। दोनों को कुछ दिनों पहले मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर साथ में देखा गया था। तभी से खबरें उड़ रही थी कि दोनों रिलेशनशिप में हैं। हालांकि राघव से जब इस बारे में पुछा गया तो उन्होंने कहा कि आप मुझसे राजनीति के बारे में सवाल करिए परिणीति के बारे में नहीं। दोनों की सगाई की खबरें भी आ रही है। राघव के मना करने के बाद इस ट्वीट से यह तो क्लीयर हो जाता है कि दोनो एक दूसरे को डेट कर रहे है। अब देखना दिलचस्प होगा कि यह कपल अपने रिश्ते को कब पब्लिक करता है। 

वैसे ये कोई पहली बार नहीं है जब किसी राजनेता और बॉलीवुड के कलाकारों के रिश्ते की खबरों ने सुर्खियां बटोरीं। इससे पहले भी कई ऐसे वाक्ये हुए जहां दोनो इंडस्ट्री के लोगों का नाम आपस में जोड़ा गया है। पूर्व में समाजवादी पार्टी के लीडर रहे स्वर्गीय नेता अमर सिंह और बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बासु के फोन रिकार्डिंग लीक होने के बाद अफेयर की खबरें उड़ी थी। इसके अलावा सोनाली बेंद्रें और मनसे प्रमुख राज ठाकरे , तमिलनाडु की सीएम रहीं जयाललिता करियर की शुरूआत में बड़ी अभिनेत्री रहीं थी। उनका नाम भी उनके मेंटर और कोस्टार रहे एमजीआर के साथ जोड़ा गया। हालांकि राजनीति में अलग अलग विचारों के चलते बाद में दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए थे। 
 

Created On :   28 March 2023 10:13 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story