दिल्ली विधानसभा: कांग्रेस को बड़ा झटका, राम सिंह समेत पार्टी के ये नेता AAP में शामिल

Ahead Of Delhi Elections, Two More Congress Leaders Join AAP
दिल्ली विधानसभा: कांग्रेस को बड़ा झटका, राम सिंह समेत पार्टी के ये नेता AAP में शामिल
दिल्ली विधानसभा: कांग्रेस को बड़ा झटका, राम सिंह समेत पार्टी के ये नेता AAP में शामिल
हाईलाइट
  • कांग्रेस के 5 और नेताओं ने AAP की सदस्यता ली
  • विधानसभा की 70 सीटों पर 8 फरवरी को चुनाव होंगे

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। चुनाव के ऐलान के साथ कांग्रेस को झटके पर झटके मिलते जा रहे हैं। कांग्रेस के 5 और नेताओं ने अपनी पार्टी का हाथ छोड़ आम आदमी पार्टी (AAP) का दामन थाम लिया है। कांग्रेस नेता राम सिंह और पूर्व सांसद महाबल मिश्रा के बेटे विनय मिश्रा समेत 5 नेता सोमवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में AAP की सदस्यता गृहण की।

कांग्रेस नेता पहले भी हो चुके AAP में शामिल
इससे पहले दिल्ली की मटियामहल विधानसभा सीट से 5 बार विधायक रह चुके कांग्रेस नेता शोएब इकबाल भी उनके बेटे आले इकबाल के साथ गुरुवार को AAP पार्टी में शामिल हो गए थे। इसके अलावा कांग्रेस के ही नेता प्रहलाद सिंह साहनी भी AAP की सदस्यता ले चुके हैं। प्रहलाद सिंह, चांदनी चौक से 4 बार विधायक रह चुके हैं।

70 सीटों पर चुनाव
दिल्ली में विधानसभा की कुल 70 सीटें हैं। इन सीटों में से 58 सामान्य श्रेणी की और 12 सीटें अनुसूचित जाति के लिये आरक्षित हैं। इन सभी सीटों पर 8 फरवरी को चुनाव कराए जाने हैं, जिसके नतीजे 11 फरवरी को घोषित कर दिए जाएंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त अरोड़ा के मुताबिक चुनाव के लिए नोटिफिकेशन मंगलवार यानी 14 जनवरी को जारी कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 जनवरी रहेगी।

Created On :   13 Jan 2020 6:01 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story