यूपी में कांग्रेस का बड़ा एलान,  40 फीसदी टिकट पर महिलाएं लडेंगी चुनाव

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 यूपी में कांग्रेस का बड़ा एलान,  40 फीसदी टिकट पर महिलाएं लडेंगी चुनाव

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने महिलाओं को लेकर बड़ा एलान किया है, महिला सशक्तिकरण का लखनऊ से प्रियंका ने बड़ा मैसेज दिया है। बता दें कि मंगलवार को प्रियंका गांधी ने आगामी यूपी विधानसभा चुनाव में 40 फीसदी सीट पर महिलाओं को टिकट देने का एलान किया है। प्रियंका ने नारा दिया कि लड़की हूं लड़ सकती हूं। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान खुद के यूपी विधानसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर प्रियंका गांधी ने कहा कि सोच कर निर्णय लूंगी। वहीं सीएम चेहरे को लेकर किए गए सवाल पर प्रियंका ने कहा कि जब बताना होगा तब बताएंगे। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि हम 40 फीसदी टिकट महिला उम्मीदवार को देंगे। यह निर्णय उन सब महिलाओं के लिए है जो चाहती हैं कि यूपी में बदलाव आए, प्रदेश आगे बढ़े।

जाति के आधार पर महिलाओं को टिकट नहीं
आपको बता दें कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने साफ कर दिया गया कि यूपी विधानसभा चुनाव में महिलाओं को जाति के आधार पर टिकट नहीं दिया जाएगा, महिलाओं की दक्षता और सक्षमता पर दिया जाएगा। हमें प्रत्याशी मिलेंगे भी, लड़ेंगी भी, इस बार मजबूत नहीं होंगी तो अगली बार होंगी। 2024 में इससे अधिक महिलाओं को मौका मिल सकता है।  प्रियंका ने कहा कि मेरा बस चलता तो 50 फीसदी करती। इसके पीछे मुख्य सोच ये है कि जो महिला है वो एक जुट होकर फोर्स नहीं बन रही। उसे जाति धर्म में बांटा जा रहा है।

  

 

Created On :   19 Oct 2021 5:21 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story