भाजपा ने चंद्रशेखर बावनकुले को बनाया महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष

BJP appointed Chandrashekhar Bawankule as Maharashtra State President
भाजपा ने चंद्रशेखर बावनकुले को बनाया महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष
महाराष्ट्र सियासत भाजपा ने चंद्रशेखर बावनकुले को बनाया महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए भाजपा ने विधान परिषद सदस्य चंद्रशेखर बावनकुले को महाराष्ट्र भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है। महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष के चेहरे में बदलाव के साथ ही पार्टी ने मुंबई महानगर के संगठन में भी बदलाव कर दिया है। राज्य के विधायक आशीष शेलार को पार्टी आलाकमान ने मुंबई महानगर भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने इन संगठनात्मक नियुक्तियों को लेकर पत्र जारी करते हुए कहा कि, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने चंद्रशेखर बावनकुले, सदस्य विधान परिषद को भाजपा महाराष्ट्र का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। सिंह ने पत्र में आगे कहा, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आशीष शेलार, विधायक को मुंबई महानगर भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त किया है। पत्र में इन नियुक्तियों के तत्काल प्रभाव से लागू होने की बात भी कही गई है।

 

(आईएएनएस)

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ bhaskarhindi.com की टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Created On :   12 Aug 2022 11:00 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story