सियासत: भाजपा-कांग्रेस में विधायकों की खरीद-फरोख्त ! शिवराज बोले-कमलनाथ भाजपा MLA से साध रहे हैं संपर्क 

BJP-Congress MLAs horse-trading before Madhya Pradesh by-election results
सियासत: भाजपा-कांग्रेस में विधायकों की खरीद-फरोख्त ! शिवराज बोले-कमलनाथ भाजपा MLA से साध रहे हैं संपर्क 
सियासत: भाजपा-कांग्रेस में विधायकों की खरीद-फरोख्त ! शिवराज बोले-कमलनाथ भाजपा MLA से साध रहे हैं संपर्क 

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश उपचुनाव के नतीजे 10 नवंबर को आएंगे। किसकी जीत होगी ये कहना पाना मुश्किल हैं, लेकिन इन सबके बीच दोनों प्रमुख दल भाजपा-कांग्रेस में विधायकों की खरीद-फरोख्त के आरोपों का दौर जारी है। पूर्व सीएम कमलनाथ ने भाजपा पर फिर से सौदेबाजी के आरोप लगाए हैं। कमलनाथ ने कहा है कि, उन्हें कांग्रेस विधायकों और निर्दलीय विधायकों के फोन आए थे। जहां से उन्हें सौदेबाजी के बारे में जानकारी मिली। उन्होंने कहा कि भाजपा विधायकों को प्रलोभन देकर अपने पाले में लाने की कोशिश कर रही है। प्रदेश की जनता सौदेबाजी की सरकार को स्वीकार नहीं करेगी। साथ ही उन्होंने उपचुनाव में कांग्रेस की जीत का दावा भी किया। 

वहीं, भाजपा ने पहली बार कांग्रेस पर आरोप लगाया है कि कमलनाथ भाजपा के विधायकों को फोन लगाकर प्रलोभन दे रहे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज ने शनिवार को कहा कि उपचुनाव में भाजपा को बड़ी सफलता मिलेगी। कांग्रेस अभी से घबरा गई हैं। भाजपा किसी के पास नहीं गई, बल्कि कांग्रेस के लोग खुद भाजपा में आए। कमलनात कितनी भी कोशिश कर लें, एक भी विधायक भाजपा का इधर से उधर या टम से मस नहीं होने वाला है। कमलनाथ प्रदेश में गंदी राजनीति को लेकर आए। राजनीति में भ्रष्टाचार कमलनाथ ने शुरु किया है। लोग भाजपा में अपने मन से आते हैं तो कमलनाथ उन्हें गद्दार करार देते हैं। 

सज्जन का दावा, भाजपा के 9 विधायक कांग्रेस के संपर्क में हैं
कांग्रेस के पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने दावा किया है कांग्रेस पूरी 28 सीटों पर जीत दर्ज करेगी। वर्मा ने यह भी दावा किया कि भाजपा के 9 विधायक कांग्रेस के संपर्क में हैं। पार्टी जिस क्षण चाहेगी उनकी सामूहिक सदस्यता करा देगी। वर्मा ने कहा कि मंगलवार के दिन चुनाव के नतीजे आने हैं। मंगलवार का दिन हनुमानजी का होता है और कमलनाथ पर रामभक्त की विशेष कृपा है। उन्होंने दावा किया कि हम 28 की 28 सीटें जीतेंगे। वर्मा ने यह भी दावा किया है कि 11 नवंबर को विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें कांग्रेस, बसपा, सपा औऱ निर्दलीय विधायक शामिल होंगे। वर्मा ने कहा, कांग्रेस के सभी विधायक एक साथ हैं। भाजपा कांग्रेस के विधायकों को तोड़ने के लिए जबर्दस्त ढंग से लॉबिंग कर रही है।

Created On :   8 Nov 2020 3:44 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story