MP bypolls: कमलनाथ के बाद अब शिवराज के मंत्री की अभद्र टिप्पणी, बिसाहूलाल सिंह ने कांग्रेस प्रत्याशी की पत्नी को रखैल कहा

BJP minister calls rival Congress candidate’s wife mistress
MP bypolls: कमलनाथ के बाद अब शिवराज के मंत्री की अभद्र टिप्पणी, बिसाहूलाल सिंह ने कांग्रेस प्रत्याशी की पत्नी को रखैल कहा
MP bypolls: कमलनाथ के बाद अब शिवराज के मंत्री की अभद्र टिप्पणी, बिसाहूलाल सिंह ने कांग्रेस प्रत्याशी की पत्नी को रखैल कहा

डिजिटल डेस्क भोपाल। मध्य प्रदेश में 28 सीटों पर होने जा रहे उपचुनाव से पहले नेताओं के महिलाओं को लेकर दिए बयानों ने राजनीति को गरमा दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने रविवार को शिवराज कैबिनेट की मंत्री इमरती देवी को "आइटम" कहा था। अब शिवराज के ही मंत्री और अनूपपुर से भाजपा उम्मीदवार ने कांग्रेस प्रत्याशी की पत्नी के लिए बेहद अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया है। मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने अनूपपुर से कांग्रेस प्रत्याशी विश्वनाथ सिंह कुंजाम की पत्नी को रखैल कहा। 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
बिसाहूलाल सिंह का विश्वनाथ सिंह की पत्नी पर की गई अमर्यादित टिप्पणी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में बिसाहूलाल कह रहे है कि कांग्रेस प्रत्याशी विश्वनाथ सिह कुंजाम ने अपने नामांकन शपथ पत्र में पहली पत्नी का जिक्र न करते हुए रखैल का जिक्र किया है। बता दें कि विश्वनाथ सिंह की पूर्व पत्नी का निधन हो चुका था, जिसके बाद उन्होंने राजावती सिंह से शादी की थी। 

क्या कहा कांग्रेस ने?
वीडियो वायरल होने के बाद मध्यप्रदेश कांग्रेस ने कहा कि शिवराज जी, आपके प्रत्याशी ने नारी के लिये जिन शब्दों का उपयोग किया है उसने बीजेपी की असलियत सामने ला दी है। कल कहां मौन धरना देंगे ये बता दीजिये। कांग्रेस प्रवक्ता सयैद जाफर ने भी ट्विटर पर इस वीडियो को शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, इसे कहते हैं महिला अपमान। भाजपा के मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने कांग्रेस प्रत्याशी की पत्नी को कहा रखैल। 

 

 

Created On :   19 Oct 2020 3:10 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story