बीजेपी मंत्री नितिन नवीन का दावा, कांग्रेस में मचेगी भगदड़

BJP minister Nitin Naveen claims, there will be stampede in Congress
बीजेपी मंत्री नितिन नवीन का दावा, कांग्रेस में मचेगी भगदड़
बिहार बीजेपी मंत्री नितिन नवीन का दावा, कांग्रेस में मचेगी भगदड़
हाईलाइट
  • राजद और कांग्रेस में टूट की आशंका

डिजिटल डेस्क, पटना।  बिहार उपचुनाव में दोनों सीटों पर जनता दल (युनाइटेड) ने फिर से कब्जा जमा लिया। इसके बाद अब जदयू की सहयोगी पार्टी भारतीय जनता पार्टी के नेता और बिहार के मंत्री नितिन नवीन ने बुधवार को दावा किया कि बिहार कांग्रेस के अंदर बहुत बड़ी टूट होने वाली है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस के विधायक भी भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

भाजपा के नेता और बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने बुधवार को कहा कि राजद और कांग्रेस में जल्द ही भगदड़ मचने वाली है। दोनों पार्टियों में टूट की आशंका है। उन्होंने कहा राजद नेता तेजस्वी यादव को लेकर तेजप्रताप यादव ने मंगलवार को बयान दिया कि राजद में जिस प्रकार से तेजस्वी ने कब्जा जमा लिया और पार्टी चला रहे हैं। वहां विरोधाभास है। कांग्रेस नेतृत्व ने जो रणनीति बनाई। वहां भी विरोधाभास है। ऐसे में दोनों में टूट की आशंका है। कांग्रेस में भी बड़ी टूट होगी। कई विधायक पार्टी छोड सकते हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कई विधायक भाजपा में भी शामिल हो सकते हैं। इस बयान को लेकर हालांकि कांग्रेस का कोई भी नेता कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। उल्लेखनीय है कि बिहार उपचुनाव में कुशेश्वरस्थान और तारापुर विधानसभा सीटों पर जदयू के प्रत्याशी विजयी हुए हैं। इस उपचुनाव में महागठबंधन में फूट पड़ गई और राजद और कांग्रेस ने दोनों सीटों पर अपने-अपने प्रत्याशी उतार दिए। दोनों पार्टियों को हार का सामना करना पड़ा। दोनों सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवार की जमानत जब्त हो गई। कांग्रेस के पूर्व विधायक ऋषि मिश्रा ने पार्टी के खराब प्रदर्शन को लेकर प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा का इस्तीफा भी मांग लिया है।

 

(आईएएनएस)

Created On :   3 Nov 2021 11:31 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story