पूर्वोत्तर के राज्यों में दिखा भाजपा का दम, कांग्रेस फिर हुई पस्त, पीएम मोदी बोलें सशक्त बनाने के लिए काम करते रहेंगे

BJPs strength shown in two states of Northeast, Congress again battered, PM Modi will address people in a while
पूर्वोत्तर के राज्यों में दिखा भाजपा का दम, कांग्रेस फिर हुई पस्त, पीएम मोदी बोलें सशक्त बनाने के लिए काम करते रहेंगे
पूर्वोत्तर में भाजपा का दबदबा पूर्वोत्तर के राज्यों में दिखा भाजपा का दम, कांग्रेस फिर हुई पस्त, पीएम मोदी बोलें सशक्त बनाने के लिए काम करते रहेंगे

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर भारत में भारतीय जनता पार्टी की लोकप्रियता किसी से छिपी नहीं है। अब बीजेपी की लोकप्रियता पूर्वोत्तर के राज्यों में भी बढ़ने लगी है। जिसका सबूत पूर्वोत्तर राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजों से साफ पता चलता है। बीजेपी पहले से और इन राज्यों में अपनी पैठ बनाने में कामयाब रही है। जबकि कांग्रेस की बात करें तो उसने एक फिर निराशाजनक प्रदर्शन किया है। जिसके बाद से ही उसके नेतृत्व पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पूर्वोत्तर के राज्यों में बड़ी जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक पर एक ट्वीट किया। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा है कि भाजपा पर पूर्वोत्तर के लोगों ने विश्वास जताकर हमें बहुमत दिया इसके लिए आप सभी को सादर प्रणाम। पीएम मोदी ने कहा कि हम राज्य को एक नए आयाम पर ले जाने का काम करेंगे। राज्य में विकास के काम निरंतर चलता रहेगा। पीएम मोदी ने तीनों पूर्वोत्तर के राज्यों की जनता का आभार जताया है।

पूर्वोतर के तीन राज्यों के हाल

दरअसल, तीन राज्यों त्रिपुरा, नगालैंड और मेघालय के चुनाव नतीजे अब साफ हो गए हैं। जिसमें भाजपा ने काफी बेहतर प्रदर्शन किया है। नगालैंड में पार्टी अपने बलबूते पर सरकार बनाने में कामयाब हो गई है। जबकि त्रिपुरा में भी बीजेपी बहुमत का आकंड़ा छू चुकी है। लेकिन मेघालय में पार्टी उतना बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाई है। इस राज्य में तमाम दिग्गज नेताओं की तबाड़तोड़ रैलियों के बाद भी बीजेपी के खाते में महज 4 ही सीट आई है। मेघालय में एनपीपी बहुमत के आकंड़े से कुछ ही कदम दूर थी। लेकिन अब पूरी तरह साफ हो गया है  कि वो अब गठबंधन कर सरकार बनाने की दावेदारी पेश कर सकती है।

त्रिपुरा का चुनावी नतीजा

साल 2018 में त्रिपुरावासियों ने भाजपा को भर-भर कर वोट दिए थे। लेकिन पार्टी को इस बार पहले की तरह प्यार मिलता नजर नहीं आ रहा है। हालांकि, बीजेपी अभी 60 विधानसभा सीटों में से 33 पर आगे चल रही है। इन सीटों में से कुछ ही सीटों पर पार्टी को जीत दर्ज करना है, नहीं तो अधिकांश सीटों पर जीत हासिल कर चुकी है। इसके अलावा लेफ्ट दस प्लास और ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई सीटों पर जीत हासिल की है।  लेकिन इन सबसे इतर कांग्रेस ने एक बार फिर पहले की तरह ही चुनावी नतीजों में खराब प्रदर्शन किया है।

नगालैंड में भाजपा का सफर

नगालैंड में भाजपा की सरकार साफ तौर पर बनती हुई नजर आ रही है। राज्य के 60 विधानसभा सीटों में से 38 सीटों पर आगे चल रही है और कई सीटों पर अब तक जीत हासिल हो चुका है। जबकि कांग्रेस का अभी खाता भी नहीं खुला है। वहीं क्षेत्रीय पार्टियों का दबदबा नतीजों में दिखाई दे रहा है। राज्य के अन्य दलों ने कई सीटों पर जीत हासिल की है। राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक, अन्य दल भाजपा के साथ मिलकर सरकार बना सकते हैं।

मेघालय में फसेंगा पेंच?
 
मेघालय में सरकार बनाने में पेंच फंस सकता है। 60 विधानसभा सीटों वाले इस राज्य में किसी भी पार्टी को मेंडिटेट अब तक मिला नहीं है। सतारूढ़ पार्टी एनपीपी 25, टीएमसी 6 और भाजपा को 4 सीटों पर जीत मिल सकती है। वहीं इन सबसे बेहतर प्रदर्शन निर्दलीय उम्मीदवारों ने किया है। ये 21 सीटों पर सभी पार्टियों के नेताओं से आगे चल रहे हैं।

 


 

Created On :   2 March 2023 9:44 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story