मुख्यमंत्री के. चन्द्रशेखर राव की रैली में नहीं जाएंगे सीएम नीतीश कुमार, वजह जानकार हो जाएंगे हैरान

मुख्यमंत्री के. चन्द्रशेखर राव की रैली में नहीं जाएंगे सीएम नीतीश कुमार,  वजह जानकार हो जाएंगे हैरान
चुनावी सरगर्मियां मुख्यमंत्री के. चन्द्रशेखर राव की रैली में नहीं जाएंगे सीएम नीतीश कुमार, वजह जानकार हो जाएंगे हैरान

डिजिटल डेस्क, हैदराबाद। साल 2024 के आगामी लोकसभा चुनाव के लिए दक्षिण भारत के राज्य तेलगांना के मुख्यमंत्री के. चन्द्रशेखर राव एक्टिव मोड मे नजर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री के. चन्द्रशेखर राव कोई भी पल खाली नहीं जाने देना चाहते हैं। केसीआर और उनकी पार्टी प्रचार-प्रसार के लिए राज्य में पूरे जोरों-शोरों से लगी हुई है। खबरें हैं कि, केसीआर राजधानी हैदराबाद में 17 फरवरी को तेलंगाना के नए सचिवालय का उद्धाटन करने वाले हैं। जिसमें देश के अलग-अलग पार्टी के नेताओं और अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों को आमंत्रित किया गया है। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को भी आमंत्रण भेजा गया है। हालांकि रिपोर्ट्स के अनुसार, सीएम नीतीश कुमार केसीआर के उद्धाटन सामारोह में शामिल नहीं होंगे। उनकी कमी को जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पूरा करेंगे।

केसीआर ने कसी कमर  

दरअसल, राज्य को 17 फरवरी को नया सचिवालय मिलने जा रहा है। जिसके लिए एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। वहीं सचिवालय के उद्धाटन के बाद सीएम केसीआर सिंकदराबाद के परेड ग्राउंड में एक बड़ी रैली को संबोधित करने वाले हैं। इस बात की पूरी जानकारी खूद मुख्यमंत्री के कार्यालय की ओर से दी गई है। इस रैली को आगामी लोकसभा चुनाव के तर्ज पर भी देखा जा रहा है। मुख्यमंत्री इस रैली से सभी पार्टी के नेताओं को एक जूट कर भाजपा से लड़ने की एक रणनीति तैयार कर रहे हैं। हालही में सीएम केसीआर ने 18 जनवरी को तेलंगाना के खम्मम में भी एक बड़ी रैली की थी। जिसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव, केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सिंह जैसे कई दिग्गज नेताओं ने भी भाग लिया था। हालांकि, मुख्यमंत्री के. चन्द्रशेखर की ओर से बिहार के सीएम नीतीश कुमार को इस रैली में आने का निमंत्रण नहीं भेजा गया था। 

एक मंच पर आने का किया था आव्हान

गौरतलब है कि, आमंत्रित न किए जाने पर सीएम नीतीश कुमार ने मीडिया से बातचीत करते समय कहा था कि, मुझे पता नहीं था कि के. चन्द्रशेखर कोई बड़ी रैली कर रहे हैं। मैं तो यही चाहता हूं कि सभी पार्टियां एक जूट हो और केंद्र सरकार के खिलाफ मिलकर लड़ें। बता दें कि, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पिछले साल दिल्ली के दौरे पर गए हुए थे। जहां पर उन्होंने विपक्षी नेताओं के साथ बैठक की थी। बैठक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। बैठक में नीतीश कुमार ने सभी विपक्षी नेताओं से कहा था कि, अगर भाजपा को हराना है तो सबको एक साथ आना पड़ेगा।  

सीएम ने क्यों बनाई रैली से दूरी?

ऐसा माना जा रहा है कि, सीएम नीतीश कुमार को केसीआर की पहली रैली में सम्मिलित होने का न्योता न मिलने पर वह इस रैली को ज्यादा तरजीह नहीं दे रहे हैं। आपको बता दें, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बीते वर्ष केसीआर ने पटना आकर मुलाकात की थी। जहां सीएम नीतीश और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के साथ उन्होंने बैठक भी की थी। जिसके बाद दोनों मुख्यमंत्रियों ने मीडिया से बातचीत करते समय कहा था कि, हमारा लक्ष्य बीजेपी को सत्ता से उखाड़ फेंकना हैं। यह तभी संभव हो पाएगा जब तमाम विपक्षी दल एक जुट होंगे।

शामिल होंगे ये दिग्गज?

केसीआर के इस रैली में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन और डॉ. भीमराव अंबेडकर के पौत्र प्रकाश अंबेडकर जैसे कई वरिष्ठ नेता शामिल होने वाले हैं।
 

Created On :   28 Jan 2023 11:07 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story