केजरीवाल की ओर से खुद की तुलना भगत सिंह से करना स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान

Comparing himself with Bhagat Singh on behalf of Kejriwal is an insult to freedom fighters
केजरीवाल की ओर से खुद की तुलना भगत सिंह से करना स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान
कांग्रेस केजरीवाल की ओर से खुद की तुलना भगत सिंह से करना स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान
हाईलाइट
  • केजरीवाल की ओर से खुद की तुलना भगत सिंह से करना स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान: कांग्रेस

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस ने शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमकर आलोचना की। केजरीवाल की ओर से खुद की तुलना महान स्वतंत्रता सेनानी शहीद भगत सिंह से करने को लेकर कांग्रेस ने उनकी आलोचना की और इसे स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान बताया।

कांग्रेस प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने कहा, जहां शहीद भगत सिंह ने देश के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया, वहीं अरविंद केजरीवाल अपना एक भी पद छोड़ने को तैयार नहीं हैं। वह सत्ता की लालसा के कारण आप के राष्ट्रीय संयोजक और सीएम दोनों हैं। केजरीवाल की ओर से खुद की तुलना भगत सिंह से करना हमारे स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान है और वोट के लिए उनकी हताशा को दर्शाता है।

केजरीवाल ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि सारे भ्रष्टाचारी आम आदमी पार्टी को हराने और भगवंत मान को मुख्यमंत्री बनने से रोकने के लिए इकट्ठे हो गए हैं। इस दौरान उन्होंने कुमार विश्वास की ओर से केजरीवाल के कथित अलगाववादी विचारों को लेकर की गई टिप्पणी का भी जवाब दिया। केजरीवाल ने कहा, मैं दुनिया का पहला आतंकवादी हूं जो लोगों के लिए स्कूल बनवाता है,अस्पताल बनवाता है,बिजली ठीक करता है। दुनिया का मैं पहला स्वीट आतंकवादी हूं, अंग्रेज भगत सिंह से खौफ खाते थे। इसलिए उन्हें आतंकवादी बोलते थे। मैं भगत सिंह का चेला हूं।

दिल्ली के सीएम ने कहा, 100 साल पहले अंग्रेजों ने भगत सिंह को आतंकवादी बोला था और आज भगत सिंह के चेले को आतंकवादी साबित करने की कोशिश हो रही है। मैं उनका कट्टर फॉलोअर हूं। आज, इतिहास खुद को दोहरा रहा है। इन सभी भ्रष्ट लोगों ने मिलकर भगत सिंह के चेले (शिष्य) को आतंकवादी घोषित किया है, लेकिन लोग सच जानते हैं।

आप के पूर्व नेता कुमार विश्वास ने आरोप लगाया था कि केजरीवाल ने अलग राष्ट्र का पीएम बनने की बात कही थी। एक वीडियो में, कुमार कहते दिख रहे हैं, एक दिन, उन्होंने (केजरीवाल) मुझसे कहा था कि वह या तो मुख्यमंत्री (पंजाब के) बनेंगे या एक स्वतंत्र राष्ट्र के पहले पीएम बनेंगे। वह किसी भी कीमत पर सत्ता चाहते हैं।

प्रेस वार्ता में केजरीवाल ने पलटवार करते हुए कहा, वे सभी मेरे खिलाफ मिल गए हैं और मुझे आतंकवादी कह रहे हैं। यह कॉमेडी है? अगर ऐसा है, तो (प्रधानमंत्री नरेंद्र) मोदी जी मुझे गिरफ्तार क्यों नहीं करते?

मीडिया को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने पूछा कि केंद्र की सुरक्षा एजेंसियां अब तक क्या कर रही थीं। उन्होंने कहा, कांग्रेस और भाजपा के अब तक के कार्यकाल में एजेंसियां क्या कर रही थीं? उन्होंने मुझे गिरफ्तार क्यों नहीं किया? यह कितना हास्यास्पद मामला है।

कुमार विश्वास के वीडियो पर केजरीवाल पर हमला करने वालों में पीएम मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी शामिल हैं, जिसमें उन्होंने केजरीवाल पर अलगाववादी टिप्पणी करने का आरोप लगाया था।

आईएएनएस

Created On :   18 Feb 2022 4:30 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story