उत्तरी निगम के तीन निजी अस्पताल खोलने की योजना पर कांग्रेस ने लगाया भाजपा पर संस्थानों को बेचने का आरोप

Congress accuses BJP of selling institutions on North Corporations plan to open three private hospitals
उत्तरी निगम के तीन निजी अस्पताल खोलने की योजना पर कांग्रेस ने लगाया भाजपा पर संस्थानों को बेचने का आरोप
नई दिल्ली उत्तरी निगम के तीन निजी अस्पताल खोलने की योजना पर कांग्रेस ने लगाया भाजपा पर संस्थानों को बेचने का आरोप

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तरी नगर निगम के राजन बाबू टीबी अस्पताल परिसर में आगामी वर्षों में पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल कर तर्ज पर तीन निजी अस्पताल बनाने की योजना चल पर विचार किया जा रहा है लेकिन फिलहाल इस प्रस्ताव को स्थगित कर दिया है। लेकिन इसपर अभी से ही राजनीति शुरू हो गई है। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस ने भाजपा पर संस्थानों को बेचने का आरोप लगा दिया है। दिल्ली कांग्रेस के मुताबिक, भाजपा शासित दिल्ली नगर निगम दोनो में बेचो इंडिया कैम्पेन के तहत सरकारी संस्थानों को बेचने की होड़ में लगी हुई है। दरअसल बुधवार को उत्तरी दिल्ली नगर निगम की हुई स्टैंडिंग कमिटी की बैठक पर इसपर चर्चा की गई थी। लेकिन प्रस्ताव को स्थगित कर दिया गया। हालांकि आगामी स्टैंडिंग कमिटी की बैठक में इसपर एक बार फिर चर्चा की जाएगी और इसके बाद ही संभाविक कोई फैसला लिया जा सकता है।

निगम के मुताबिक, लोगों की सुविधा और कम दाम में स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए एक एक एकड़ भूमि में पीपीपी मॉडल पर अस्पताल बनाने की योजना विचार किया जा रहा है। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अनिल कुमार ने कहा कि, भाजपा शासित निगम ने राजन बाबू टी बी अस्पताल की 3 एकड़ जमीन की नीलामी की तैयारी कर रही है जबकि राजन बाबू अस्पताल एशिया का सबसे बड़ा टी बी अस्पताल है। 80-90 एकड़ में बने राज बाबू अस्पताल की खाली जमीन पर निगम चाहे तो राजस्व अर्जित करने के लिए कई योजनाऐं बना सकता है परंतु 15 वर्षों से भ्रष्टाचार में व्यस्त भाजपाईयों ने तीनों निगमों को कंगाल बना दिया है। हालांकि स्थायी समिति के अध्यक्ष जोगी राम जैन ने आईएएनएस को बताया कि, फिलहाल इस प्रस्ताव को स्थगित कर दिया गया है। बहुत सारे प्रस्ताव होने के कारण उसे पढ़ा नहीं जा सका है। अभी उस जगह पर किसी अस्पताल को जगह दी जाए किन नियमों और शर्तों पर दी जाए उसपर विचार किया जा रहा है। फिलहाल अपने अधिकारियों से बात करने के बाद ही इसपर कुछ फैसला करेंगे।

(आईएएनएस)

 

Created On :   16 Oct 2021 10:30 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story