बिहार विधानसभा चुनाव 2025: महागठबंधन या NDA किसकी होगी जीत? चुनावी नतीजों में किन चीजों का पडे़गा असर? सुनें AAP की जुबानी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने गुरुवार (13 नवंबर) को मीडिया से बातचीत में कहा कि इसमें कोई शक नहीं कि बिहार में 80 लाख वोटों की चोरी हुई है। AAP नेता ने इसके पीछे का जिम्मेदार चुनाव आयोग, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी को ठहराया है। उन्होंने यह भी कहा कि मरे लोगों के साइन वाले दस्तावेज जमा किए गए हैं। इन सभ चीजों का असर कल के नतीजों पर पड़ेगा।
यह भी पढ़े -'पहले तीन नवंबर को एक ट्रेन सुबह 10 बजे...' कपिल सिब्बल ने हरियाणा से स्पेशल ट्रेनें चलाने पर भारतीय रेलवे पर लगाए आरोप
नतीजों में किन चीजों का असर पड़ेगा?
बिहार विधानसभा चुनाव पर आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि हमें 14 नवंबर को नतीजों का इंतजार करना होगा। मैं एक बात साफ कह रहा हूं कि वोट चोरी का इस चुनाव पर गहरा असर पड़ेगा। इसमें कोई दो राय नहीं कि बिहार में 80 लाख वोट चोरी हुए। 80 लाख वोटरों को उनके वोट के अधिकार से वंचित किया गया।
यह भी पढ़े -नीतीश को फायदा...कांग्रेस का हाल और बुरा, जानें पिछले चुनाव के नतीजों के मुकाबले एग्जिट पोल्स में किस पार्टी का कैसा रहा प्रदर्शन
संजय सिंह का बड़ा दावा
संजय सिंह ने आगे दावा करते हुए कहा कि हमने देखा कि चुनाव से पहले कैसे मरे हुए लोगों के हस्ताक्षर वाले फॉर्म जमा किए जा रहे थे। ऐसे लोगों के हस्ताक्षर वाले फॉर्म जमा किए जा रहे थे जो चुनाव में थे ही नहीं। इस तरह से ये घोटाला सामने आया है और इसमें ज्ञानेश कुमार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूरी भाजपा शामिल है। इसका चुनाव नतीजों पर जरूर असर पड़ेगा।
#WATCH | On Bihar Assembly elections, AAP MP Sanjay Singh says, "We'll have to wait for the results on 14th November. I've been saying one thing clearly that the vote theft will have a profound impact on this election. It's undeniable that 80 lakh votes were stolen in Bihar. 80… pic.twitter.com/4lflgfe5e2
— ANI (@ANI) November 13, 2025
Created On :   13 Nov 2025 12:37 PM IST













