बिहार विधानसभा चुनाव 2025: आज तक के एक्सिस माय इंडिया एग्जिट पोल में सीएम के लिए जनता की पहली पसंद तेजस्वी यादव , नीतीश कुमार पिछड़े

आज तक के एक्सिस माय इंडिया एग्जिट पोल में सीएम के लिए जनता की पहली पसंद तेजस्वी यादव , नीतीश कुमार पिछड़े
बिहार में एनडीए को 121 से 141 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं, महागठबंधन को को 98 से 118 सीटें मिलने का अनुमान है।

डिजिटल डेस्क, पटना। 243 विधानसभा सीट वाले बिहार में 6 नवंबर और 11 नवंबर को दो चरणों में मतदान होने के बाद अब सबको नतीजों का इंतजार है। नतीजे कल 14 नवंबर को आएंगे, उससे पहले वोटिंग समाप्ति होने के बाद एग्जिट पोल आ रहे है। चुनाव में मुख्य मुकाबला सत्ताधारी एनडीए और विपक्षी महागठबंधन के बीच हुआ। एआईएमआईएम, बीएसपी,जनसुराज किसी का भी खेल बिगाड़ सकती है। समुदाय के वोट बंटने में इधर उधर हुए तो हंग असेंबली बनने का अंदाज है।

एग्जिट पोल में एनडीए को 121 से 141 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं Grand Alliance को 98 से 118 सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य को 0 से 10 सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य में निर्दलीय, एआईएमआईएम,बीएसपी और जनसुराज है। तेजस्वी की आरजेडी बिहार में सबसे बड़ी पार्टी बनती नजर आ रही है। आरजेडी को 67 से 76 सीटें मिल सकती हैं। बीजेपी को 50 से 56 सीटें मिल सकती हैं। जेडीयू को 56 से 62 सीटें मिल सकती हैं।

एक्सिस माय इंडिया के मुताबिक भोजपुर क्षेत्र में एनडीए को 42 फीसदी वोट परसेंट के साथ 27 सीटें, महागठबंधन को 40 प्रतिशत वोट मिलने के साथ 21 सीटें मिलने का अनुमान है।

सीमांचल में महागठबंधन को 15 सीटें मिलने का अनुमान हैं। वहीं एनडीए के खाते में 8 सीटें आ सकती है।

कोसी में एनडीए के पाले में 12 और महागठबंधन को 15 सीटें मिलने का अनुमान है। कोसी क्षेत्र में महागठबंधन को फायदा होने की उम्मीद।

चंपारण में एनडीए को 42 फीसदी वोट परसेंट के साथ 12 सीटें और, महागठबंधन को 41 फीसदी वोट के साथ 9 सीटें मिलती नजर आ रही है।

एक्सिस माई इंडिया एग्जिट पोल में NDA को 43 प्रतिशत वोट शेयर मिलता नजर आ रहा है। वहीं महागठबंधन को 41 प्रतिशत, एग्जिट पोल के अनुसार बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार महिला मतदाताओं ने जमकर वोटिंग में हिस्सा लिया है। पहले चरण के मुकाबले दूसरे चरण में अधिक वोटिंग हुई है।

एक्सिस माय इंडिया के मुताबिक तेजस्वी यादव को बिहार सीएम के लिए लोगों ने पहली पसंद माना है। तेजस्वी को 34 फीसदी वहीं नीतीश कुमार को सीएम के रूप में 22 फीसदी लोग पसंद कर रहे हैं।

शहरी इलाकों में एनडीए को 44 प्रतिशत तो ग्रामीण इलाकों में 43 प्रतिशत वोट मिला है। वहीं महागठबंधन की बात करें तो शहरी इलाके में 42 फीसदी और ग्रामीण इलाकों में 41 फीसदी वोट मिला है। आज तक एग्जिट पोल के मुताबिक 49% बेरोजगारों ने महागठबंधन को वोट दिया है। वहीं 34 फीसदी बेरोजगारों ने एनडीए को वोट दिया है।

किसानों की बात की जाए 43 फीसदी किसानों ने भी महागठबंधन को वोट दिया है, जबकि एनडीए को 42 फीसदी किसानों का वोट मिला है। वहीं, 33 फीसदी छात्रों ने एनडीए के पक्ष में मतदान किया है। जबकि, 48 फीसदी छात्रों ने महागठबंधन को वोट दिया।


Created On :   13 Nov 2025 11:33 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story