कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों का नाम घोषित किया

Congress announced the names of its candidates
कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों का नाम घोषित किया
मध्य प्रदेश उपचुनाव कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों का नाम घोषित किया

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश में होने वाले उपचुनावों के लिए कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों का एलान कर दिया है। बता दें कि पार्टी की तरफ से लोकसभा की एक और विधानसभा की दो सीटों के लिए मंगलवार को उम्मीदवारों की घोषणा कर दी गई है। कांग्रेस ने खंडवा लोकसभा सीट से राजनारायण सिंह पूर्णी को उम्मीदवार बनाया है। इस सीट के लिए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरूण यादव टिकट के प्रबल दावेदार थे। लेकिन दो दिन पहले उन्होंने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था। इसके बाद इस सीट को लेकर पार्टी में अनिश्चितता का माहौल था। जोबट विधानसभा क्षेत्र से महेश पटेल को कांग्रेस ने टिकट दिया है जबकि रैगांव सीट से कल्पना वर्मा पार्टी की उम्मीदवार होंगी। 

Image

Created On :   5 Oct 2021 8:40 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story